Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यराजस्तानसभी सरकारी कार्मिको को जनगणना करने के आदेश: मुख्य सचिव ने...

सभी सरकारी कार्मिको को जनगणना करने के आदेश: मुख्य सचिव ने सभी विभागों के एचओडी को लिखा पत्र; 5 लाख से ज्यादा कार्मिको को 15 मई से पहले करनी होगी स्व-गणना – Jaipur News




देश में 1 मई से जनगणना का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में मकानों का सूचीकरण और उनकी गणना का काम किया जा रहा है। 1 से 15 मई तक स्व-गणना चलेगी, जिसमें आमजन अपने स्तर पर वेबसाइट पर जाकर गणना का आवेदन पत्र भरना है। इस काम को सभी सरकारी कर्मचारी करें इसके लिए मुख्य सचिव ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के एचओडी को शत प्रतिशत कार्मिकों से गणना करवाने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने अपने पत्र में लिखा- कि 1 मई को राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्व-गणना कर प्रदेश के निवासियों के समक्ष अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा- जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में शत-प्रतिशत और सटीक आंकड़े सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक है कि राज्य के सभी राजकीय अधिकारी, कर्मचारी स्वयं भी स्व-गणना में भाग लेकर अन्य को प्रेरित करें। इसलिए आपके अधीन विभागों के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को 15 मई से पहले स्व-गणना पूर्ण करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करे, ताकि इनकी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। आपको बता दें कि प्रदेश में राजकीय विभागों और सरकारी स्ववित्त ​पोषित संस्थाओं में करीब 5 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करते है। 34 में से 29 सवालों के जवाब भरने हैं आमजन को पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर क्लिक करके 34 में से 29 सवालों के जवाब देने हैं। 4 सवालों के जवाब जनगणना कर्मचारी जब आपके घर पुष्टि के लिए आएंगे तब भरेंगे। लाइन संख्या, भवन संख्या, मकान संख्या और जनगणना के मकान का वास्तविक उपयोग क्या हो रहा है, इसके जवाब जनगणना कर्मचारी भरेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments