Sunday, May 10, 2026
Homeबिज़नेस5 दिन में ही छाप डाले ₹47,000 करोड़, इन 6 कंपनियों ने...

5 दिन में ही छाप डाले ₹47,000 करोड़, इन 6 कंपनियों ने कराई निवेशकों की मौज


Top-10 Firms Market Cap: बीता हफ्ता शेयर बाजार (Stock Market) के लिए शानदार साबित हुआ. इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) 414.69 अंक यानी 0.53 फीसदी चढ़ गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 178.6 अंक यानी 0.74 फीसदी के लाभ में रहा. शेयर मार्केट में पिछले सप्ताह सेंसेक्स की टॉप-6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू कंबाइंड रूप से 46,685.21 करोड़ रुपये बढ़ी. हालांकि सेंसेक्स की टॉप-4 के मार्केट कैप में कंबाइंड रूप से में एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है.

रिपोर्टिंग वीक में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम के मार्केट वैल्यूएशन में बढ़ोतरी हुई, वहीं भारती एयरटेल, एसबीआई, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और लार्सन एंड टुब्रो की बाजार हैसियत घट गई.

बीते हफ्ते इन कंपनियों को घाटा
सप्ताह के दौरान एसबीआई का मार्केट कैप 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये रह गया. भारती एयरटेल का वैल्यूएशन 31,167.1 करोड़ रुपये घटकर 11,18,055.03 करोड़ रुपये पर आ गया. टीसीएस की बाजार हैसियत 28,456.26 करोड़ रुपये घटकर 8,66,477.69 करोड़ रुपये रही. वहीं एलएंडटी का वैल्यूएशन 5,371.84 करोड़ रुपये घटकर 5,46,621.21 करोड़ रुपये पर आ गया.

बीते हफ्ते इन कंपनियों को फायदा
इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का मार्केट वैल्यूएशन 15,425.09 करोड़ रुपये बढ़कर 12,02,699.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 11,486.89 करोड़ रुपये बढ़कर 5,94,610.02 करोड़ रुपये हो गया. हिंदुस्तान यूनिलीवर का वैल्यूएशन 8,763.97 करोड़ रुपये बढ़कर 5,37,562.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 6,563.28 करोड़ रुपये बढ़कर 19,42,866.58 करोड़ रुपये रहा, जबकि एलआईसी का मार्केट वैल्यूएशन 2,751.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,07,549.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 1,694.61 करोड़ रुपये बढ़कर 9,06,675.39 करोड़ रुपये रही.

सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट
टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही जबकि इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा.

मार्केट कैप क्या होता है?
मार्केट कैप (Market Capitalization) किसी भी कंपनी की कुल बाजार कीमत होती है यानी शेयर बाजार में उस कंपनी की कुल वैल्यू कितनी है, यह मार्केट कैप बताता है.

मार्केट कैप = शेयर का मौजूदा प्राइस × कंपनी के कुल आउटस्टैंडिंग शेयर

मान लीजिए किसी कंपनी का शेयर प्राइस 100 रुपये है और उसके 10 करोड़ शेयर मार्केट में उपलब्ध हैं तो मार्केट कैप 100 × 10 करोड़ = ₹1,000 करोड़ होगा यानी स्टॉक मार्केट के हिसाब से कंपनी की कीमत 1,000 करोड़ रुपये है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments