Sunday, May 10, 2026
Homeदेशपीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, बेंगलुरु में काफ‍िले के रूट पर...

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, बेंगलुरु में काफ‍िले के रूट पर मिलीं जिलेटिन की छड़ें


होमताजा खबरदेश

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, काफ‍िले के रूट पर मिलीं जिलेटिन की छड़ें

Last Updated:

बेंगलुरु में नरेंद्र मोदी के रूट के पास कनकपुरा रोड पर जिलेटिन स्टिक्स मिलीं. पुल‍िस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ल‍िया है और आला दर्जे के अध‍िकारी उससे लगातार पूछताछ कर रहे हैं. आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. साजिश की जांच जारी है.

Zoom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी..

बेंगलुरु. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेंगलुरु यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में उस समय हड़कंप मच गया, जब उनके रूट के पास से जिलेटिन की छड़ें बरामद की गई. यह काफी व‍िस्‍फोटक होती हैं. यह घटना बेंगलुरु के बाहरी इलाके कनकपुरा रोड की है, जहां प्रधानमंत्री को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुजरना था. पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्‍शन लेते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है. इस बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और प्रधानमंत्री के रूट की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है.

घटना रविवार सुबह की है जब बेंगलुरु के कग्गलीपुरा क्षेत्र के पास थाथागुनी में सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस को जिलेटिन की छड़ें मिलीं. यह स्थान ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ केंद्र की ओर जाने वाले मार्ग के अत्यंत करीब है, जहां प्रधानमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिलेटिन स्टिक्स एक पुल के पास कंपाउंड वॉल के किनारे फेंकी गई थीं. जैसे ही विस्फोटक मिलने की सूचना मिली, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया. शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि विस्फोटक सामग्री प्रधानमंत्री के काफिले के गुजरने से पहले ही बरामद कर ली गई थी, जिससे एक बड़ा संभावित खतरा टल गया.

संदिग्ध का कॉल और गिरफ्तारी

इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब एक अज्ञात व्यक्ति ने सुबह तड़के स्थानीय पुलिस स्टेशन को फोन किया. संदिग्ध ने पुलिस को चेतावनी दी कि एचएएल हवाई अड्डे और आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के पास धमाके हो सकते हैं. इस धमकी भरे कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं और बताए गए स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया गया. हालांकि, एचएएल हवाई अड्डे के पास कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन कनकपुरा रोड पर जिलेटिन स्टिक्स बरामद होने के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदिग्ध को कोरामंगला इलाके के एक घर से दबोच लिया.

संदिग्ध का पुराना रिकॉर्ड और मानसिक स्थिति

पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. जांच अधिकारियों के अनुसार, इस व्यक्ति ने पहले भी बेंगलुरु में वीआईपी दौरों के दौरान इसी तरह के धमकी भरे कॉल किए थे. पिछले मामलों में, पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था. हालांकि, इस बार मामला अधिक गंभीर है क्योंकि केवल धमकी नहीं दी गई थी, बल्कि वास्तविक विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या वह किसी के इशारे पर काम कर रहा था या यह उसकी निजी हरकत थी.

जांच के दायरे में साजिश और विस्फोटक का स्रोत

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें DCP स्तर के अधिकारी शामिल हैं, वर्तमान में संदिग्ध और उसके माता-पिता से पूछताछ कर रहे हैं. जांच का मुख्य केंद्र यह है कि उस व्यक्ति के पास जिलेटिन स्टिक्स कहाँ से आईं और उन्हें वहां रखने के पीछे का असली मकसद क्या था. पुलिस इस पहलू पर भी गौर कर रही है कि क्या यह आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के विरोधियों की कोई साजिश तो नहीं है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वे इस मामले को हल्के में नहीं ले रहे हैं और विस्फोटक की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी चूक को रोका जा सके.

About the Author

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments