Sunday, April 12, 2026
Homeदेशमणिपुर में फिर भड़की हिंसा, इंटरनेट सस्पेंड, जगह-जगह कर्फ्यू लागू, जानिए अब...

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, इंटरनेट सस्पेंड, जगह-जगह कर्फ्यू लागू, जानिए अब क्यों बवाल?


Last Updated:

Manipur Violence News: मणिपुर के इम्फाल वेस्ट में अराम्बाई तेंगोल नेता की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़की, इंटरनेट सेवाएं निलंबित, बिष्णुपुर में कर्फ्यू, अन्य जिलों में निषेधाज्ञा जारी.

मणिपुर में फिर हिंसा की आग भड़कती दिख रही है.

हाइलाइट्स

  • मणिपुर में अराम्बाई तेंगोल नेता की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़की.
  • इम्फाल वेस्ट में इंटरनेट सेवाएं निलंबित, बिष्णुपुर में कर्फ्यू लागू.
  • अन्य जिलों में निषेधाज्ञा जारी, सुरक्षा बल तैनात.

Manipur Violence News: मणिपुर को एक बार फिर किसी की नजर लग गई है. मणिपुर में फिर हिंसा की आग में भड़कती दिख रही है. मणिपुर के इम्फाल वेस्ट के क्वाकेतल इलाके में शनिवार रात को सुरक्षा बलों ने मैतेई संगठन अराम्बाई तेंगोल के एक नेता की गिरफ्तार किया. इसके बाद पूरे इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुए. अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को देखते हुए एहतियातन घाटी जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं.

बिष्णुपुर जिले में कर्फ्यू भी लगाया गया है. प्रशासन ने इम्फाल ईस्ट, इम्फाल वेस्ट, थौबल और काकचिंग जैसे अन्य जिलों में भी कर्फ्यू लगा दिया है. प्रदर्शनकारी मैतेई स्वयंसेवी समूह अराम्बाई तेंगोल से संबंधित थे. इन लोगों ने अपने नेता की रिहाई की मांग करते हुए नारे लगाए और सड़कों पर टायर जलाए. इस समूह पर पहले हुए जातीय हिंसा के दौरान कुकी गांवों पर हमले का आरोप है.

गिरफ्तारी के तुरंत बाद बड़ी संख्या में भीड़ सड़कों पर इकट्ठा हो गई और सड़कों पर आग लगा दी. इलाके में तनाव बढ़ने के साथ लगभग 50 राउंड गोलियों की आवाज सुनी गई. स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया. फायरिंग और प्रदर्शन आज सुबह तक जारी रहे. अराम्बाई तेंगोल ने 10 दिनों के पूर्ण बंद का आह्वान किया है.

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

homenation

मणिपुर में फिर हिंसा, इंटरनेट सस्पेंड, जगह-जगह कर्फ्यू, जानिए अब क्यों बवाल?



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments