Saturday, May 16, 2026
Homeदेशनीट पेपर लीक में बायोलॉजी टीचर गिरफ्तार, इससे पहले ब्यूटी पार्लर वाली...

नीट पेपर लीक में बायोलॉजी टीचर गिरफ्तार, इससे पहले ब्यूटी पार्लर वाली पर कसा शिकंजा


नई दिल्ली (NEET UG 2026 LIVE Updates). देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है. एक तरफ जहां सीबीआई नीट यूजी पेपर लीक घोटाले की जड़ों तक पहुंचने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रभावित छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है. नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई के हाथों में है. सूत्रों की मानें तो हाल ही में बायोलॉजी टीचर मनीषा मंधारे को गिरफ्तार किया गया है.

NEET UG 2026 LIVE: 14 जून तक एडमिट कार्ड

नीट यूजी 2026 लाइव: दोबारा नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए नई एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप और फाइनल एडमिट कार्ड 14 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे, जिससे यात्रा की प्लानिंग करने का पर्याप्त समय मिल सके.

NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: बाकी जानकारियों में सुधार नहीं

नीट यूजी 2026 लाइव: एनटीए की इस विशेष करेक्शन विंडो में सिर्फ वर्तमान पता और परीक्षा का शहर ही बदला जा सकता है. उम्मीदवाद अपने नाम, माता-पिता के नाम, जन्म तिथि, श्रेणी (Category) या शैक्षणिक विवरण में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे.

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: नीट परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं

नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: उम्मीदवारों का आर्थिक बोझ कम करने के लिए एनटीए ने इस सुधार प्रक्रिया को पूरी तरह से मुफ्त रखा है. वर्तमान पता बदलने या परीक्षा शहर की चॉइस अपडेट करने के लिए किसी भी तरह का कोई अतिरिक्त शुल्क या जुर्माना नहीं लिया जा रहा है.

NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: पुरानी सिटी ही रहेगी मान्य

नीट यूजी 2026 लाइव: एनटीए ने साफ कर दिया है कि जो उम्मीदवार 21 मई तक इस करेक्शन विंडो का इस्तेमाल करके अपनी एग्जाम सिटी में कोई बदलाव नहीं करेंगे, उनका पुराना अलॉटेड परीक्षा शहर ही मान्य रहेगा और उन्हें उसी पुराने केंद्र पर जाकर परीक्षा देनी होगी.

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: परीक्षा शहर के लिए दो चॉइस

नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: सुधार विंडो के दौरान उम्मीदवारों को अपनी पसंद के परीक्षा शहर के लिए पहली और दूसरी चॉइस (1st and 2nd Choice) चुनने का विकल्प दिया जा रहा है. एनटीए की कोशिश रहेगी कि उम्मीदवारों को उनकी पहली पसंद का शहर ही आवंटित किया जाए.

NEET UG 2026 LIVE: वर्तमान पता बदलने की छूट

नीट यूजी 2026 लाइव: एनटीए ने इस खास विंडो में उम्मीदवारों को अपना वर्तमान पता (Current Address) अपडेट करने की अनुमति दी है. जो उम्मीदवार कोचिंग छोड़कर अपने घर वापस जा चुके हैं, वे इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने घर के पास का पता डाल रहे हैं.

NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: neet.nta.nic.in पर करें लॉगिन

नीट यूजी 2026 लाइव: नीट यूजी फॉर्म में सुधार करने या अपनी एग्जाम सिटी बदलने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की एकमात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा. यहां अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज करके अपने डैशबोर्ड के माध्यम से जरूरी बदलाव कर सकते हैं.

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: 21 मई है आखिरी तारीख

नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: नीट यूजी परीक्षा शहर और पते में सुधार करने की यह ऑनलाइन विंडो 15 मई से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 मई 2026 की रात 11:50 बजे तक ही इसमें बदलाव कर सकेंगे. इस तय समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.

NEET UG 2026 LIVE: बदलवा सकते हैं नीट यूजी परीक्षा शहर

नीट यूजी 2026 लाइव: एनटीए ने उम्मीदवारों को राहत देते हुए परीक्षा शहर (Exam City) और वर्तमान पता बदलने के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो को एक्टिव कर दिया है. जो उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र के शहर से खुश नहीं हैं, वे इसमें तुरंत बदलाव कर सकते हैं.

NEET UG 2026 LIVE: 13 भाषाओं में होगी नीट यूजी पुनर्परीक्षा

नीट यूजी 2026 लाइव: परीक्षा की शुचिता और क्षेत्रीय छात्रों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एनटीए नीट यूजी री-एग्जाम को देश की 13 प्रमुख भाषाओं में आयोजित करेगा. उम्मीदवार अपने पुराने आवेदन के आधार पर चुनी गई भाषा में ही प्रश्नपत्र प्राप्त कर सकेंगे.

NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: ऑफलाइन मोड में ही होगा नीट यूजी री-टेस्ट

नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: कई अटकलों के विपरीत, एनटीए ने साफ कर दिया है कि नीट यूजी री-टेस्ट कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) नहीं होगी, बल्कि इसे पुराने पारंपरिक ‘पेन और पेपर मोड’ यानी ऑफलाइन तरीके से ही आयोजित किया जाएगा, जहां उम्मीदवारों को ओएमआर शीट भरनी होगी.

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: नीट यूजी परीक्षा कितने बजे होगी?

नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: एनटीए ने जानकारी दी है कि 21 जून को होने वाली इस री-परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक रहेगा. कुल 3 घंटे 15 मिनट के समय में उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक हाजिरी और अन्य सुरक्षा जांच का समय भी शामिल किया गया है.

NEET UG 2026 LIVE: रविवार को होगी नीट यूजी परीक्षा

नीट यूजी 2026 लाइव: नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को रविवार के दिन आयोजित की जा रही है, जिससे उम्मीदवारों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो और परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा सकें. देशभर के चिन्हित केंद्रों पर इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: नीट यूजी री-एग्जाम की तारीख का ऐलान

नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने चौतरफा दबाव और धांधली के सबूत मिलने के बाद आखिरकार नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है. एनटीए की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, यह री-टेस्ट 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा.

NEET UG 2026 LIVE: सिस्टम के अंदरूनी लोगों पर शक

नीट यूजी 2026 लाइव: सीबीआई इस बात से बिल्कुल भी इनकार नहीं कर रही है कि इस स्तर का पेपर लीक बिना किसी विभाग के अंदरूनी सूत्र (इंसाइडर) की मदद के मुमकिन नहीं है. परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कुछ अधिकारियों और प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों के फोन रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं.

NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: सोशल मीडिया पर सौदेबाजी

नीट यूजी 2026 लाइव: इस गिरोह के एजेंट सीधे तौर पर कोचिंग हब में जाकर बच्चों से नहीं मिलते थे, बल्कि वे इंस्टाग्राम, फेसबुक और टेलीग्राम के जरिए सीधे तौर पर ऐसे कमजोर या अमीर उम्मीदवारों को टारगेट करते थे जो मेडिकल में जाने के लिए शॉर्टकट की तलाश में रहते थे.

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: 500-600 महत्वपूर्ण प्रश्नों का झांसा

नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: गिरोह के सदस्य सीधे पूरा पेपर देने के बजाय कई बार छात्रों और उनके पेरेंट्स को गुमराह करने के लिए 500 से 600 ‘अति महत्वपूर्ण’ प्रश्नों का एक सेट देते थे. वे दावा करते थे कि मुख्य परीक्षा में सारे सवाल इसी सेट से पूछे जाएंगे, जिसके बदले लाखों रुपये वसूले जाते थे.

NEET UG 2026 LIVE: गुरुग्राम और नासिक तक फैले तार

नीट यूजी 2026 लाइव: जांच का दायरा केवल राजस्थान के सीकर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार हरियाणा के गुरुग्राम और महाराष्ट्र के नासिक शहर से भी जुड़ रहे हैं. सीबीआई की कई टीमें इन शहरों में स्थानीय इनपुट के आधार पर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.

NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश

नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: सीबीआई ने स्थानीय अदालत को सूचित किया है कि गिरफ्तारी के डर से आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन, चैट हिस्ट्री और लैपटॉप के डेटा को पूरी तरह से नष्ट करने का प्रयास किया था. हालांकि, फॉरेंसिक टीमें अब उस डिलीट किए गए डिजिटल डेटा को रिकवर करने में जुटी हैं.

NEET UG 2026 LIVE: रडार पर 150 से ज्यादा छात्र

नीट यूजी 2026 लाइव: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने देश के अलग-अलग हिस्सों से लगभग 150 ऐसे संदिग्ध उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की है, जिनके तार सीधे तौर पर नीट यूजी पेपर लीक गिरोह से जुड़े होने का संदेह है. इन सभी उम्मीदवारों और उनके माता-पिता को जल्द ही पूछताछ के लिए समन भेजा जाएगा.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments