Monday, May 18, 2026
Homeबॉलीवुड3 महीने में रिलीज हुईं 2 फिल्में, पहली ने झटके 32 अवॉर्ड,...

3 महीने में रिलीज हुईं 2 फिल्में, पहली ने झटके 32 अवॉर्ड, दूसरी बनी साल की सबसे कमाऊ मूवी

Last Updated:

19 साल पहले एक सुपरस्टार की महज तीन महीने के अंतराल में दो ऐसी फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने सफलता के मामले में इतिहास रच दिए. इनमें से पहली फिल्म शानदार कहानी के दम पर रिकॉर्ड 32 अवॉर्ड झटककर सिनेमा का गौरव बनी, वहीं ठीक 90 दिनों के बाद आई उनकी दूसरी मसाला-रोमांटिक बॉक्स ऑफिस पर उस साल की सबसे बड़ी कमाऊ मूवी साबित हुई.

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार के लिए साल 2007 इतिहास के पन्नों में दर्ज है. तीन महीने के भीतर दो ऐसी फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने सफलता के सारे पैमाने बदल दिए. इनमें से पहली फिल्म ने जहां न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि अवॉर्ड्स की भी झड़ी लगा दी. वहीं दूसरी नंबर वाली बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म साबित हुई.  हम जिस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं. उनका नाम है शाहरुख खान.

Shah Rukh Khan 2007 movies list, Chak De India total awards won, Om Shanti Om box office collection records, SRK Chak De India Om Shanti Om, Highest grossing Bollywood movie 2007, शाहरुख खान 2007 की फिल्में, चक दे इंडिया कुल अवॉर्ड्स रिकॉर्ड, ओम शांति ओम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, शाहरुख खान सुपरहिट फिल्में बजट कमाई, चक दे इंडिया और ओम शांति ओम बॉक्स ऑफिस

साल 2007 में शाहरुख खान बैक-टू-बैक दो ऐसी फिल्में लेकर आए, जिन्होंने न सिर्फ सिनेमाघरों में नोटों की बारिश की, बल्कि अवॉर्ड्स जीतने के मामले में भी इतिहास रच दिया. अगस्त से लेकर नवंबर के बीच रिलीज हुईं इन दो फिल्मों के नाम हैं ‘चक दे इंडिया’ और ‘ओम शांति ओम’. (फोटो साभार: IMDb)

Shah Rukh Khan 2007 movies list, Chak De India total awards won, Om Shanti Om box office collection records, SRK Chak De India Om Shanti Om, Highest grossing Bollywood movie 2007, शाहरुख खान 2007 की फिल्में, चक दे इंडिया कुल अवॉर्ड्स रिकॉर्ड, ओम शांति ओम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, शाहरुख खान सुपरहिट फिल्में बजट कमाई, चक दे इंडिया और ओम शांति ओम बॉक्स ऑफिस

अगस्त महीने में रिलीज हुई ‘चक दे इंडिया’ एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म थी, जिसमें शाहरुख खान ने बेहद गंभीर और कड़क मिजाज वाले कोच कबीर खान का किरदार निभाया था. कहानी एक ऐसे पूर्व हॉकी कप्तान की थी, जिस पर देशद्रोह का झूठा दाग लगता है. अपने इस कलंक को धोने के लिए वह भारतीय महिला हॉकी टीम का कोच बनता है. यह मूवी देशभक्ति से भरपूर थी. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Shah Rukh Khan 2007 movies list, Chak De India total awards won, Om Shanti Om box office collection records, SRK Chak De India Om Shanti Om, Highest grossing Bollywood movie 2007, शाहरुख खान 2007 की फिल्में, चक दे इंडिया कुल अवॉर्ड्स रिकॉर्ड, ओम शांति ओम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, शाहरुख खान सुपरहिट फिल्में बजट कमाई, चक दे इंडिया और ओम शांति ओम बॉक्स ऑफिस

सिर्फ 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कहानी के दम पर जबरदस्त कमाई की. फिल्म ने भारत में 66 करोड़ से ज्यादा का नेट और वर्ल्डवाइड करीब 108 करोड़ का ग्रोस कलेक्शन किया, लेकिन इस फिल्म ने सबसे बड़ा इतिहास अवॉर्ड्स की दुनिया में रचा. (फोटो साभार: IMDb)

Shah Rukh Khan 2007 movies list, Chak De India total awards won, Om Shanti Om box office collection records, SRK Chak De India Om Shanti Om, Highest grossing Bollywood movie 2007, शाहरुख खान 2007 की फिल्में, चक दे इंडिया कुल अवॉर्ड्स रिकॉर्ड, ओम शांति ओम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, शाहरुख खान सुपरहिट फिल्में बजट कमाई, चक दे इंडिया और ओम शांति ओम बॉक्स ऑफिस

क्रिटिक्स की पहली पसंद बनी इस फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड (बेस्ट पॉपुलर फिल्म) सहित फिल्मफेयर, आईफा और स्क्रीन अवॉर्ड्स को मिलाकर कुल 32 अवॉर्ड अपने नाम किए थे. शाहरुख खान को कबीर खान के आइकॉनिक रोल के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. (फोटो साभार: IMDb)

Shah Rukh Khan 2007 movies list, Chak De India total awards won, Om Shanti Om box office collection records, SRK Chak De India Om Shanti Om, Highest grossing Bollywood movie 2007, शाहरुख खान 2007 की फिल्में, चक दे इंडिया कुल अवॉर्ड्स रिकॉर्ड, ओम शांति ओम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, शाहरुख खान सुपरहिट फिल्में बजट कमाई, चक दे इंडिया और ओम शांति ओम बॉक्स ऑफिस

ठीक तीन महीने बाद दिवाली के मौके पर फराह खान के निर्देशन में बनी ‘ओम शांति ओम’ रिलीज हुई. यह एक टिपिकल बॉलीवुड मसाला, लव स्टोरी और पुनर्जन्म के ताने-बाने पर आधारित थी. इस फिल्म में शाहरुख खान ने जूनियर आर्टिस्ट और सुपरस्टार के दो अलग-अलग रोल निभाए थे. (फोटो साभार: IMDb)

Shah Rukh Khan 2007 movies list, Chak De India total awards won, Om Shanti Om box office collection records, SRK Chak De India Om Shanti Om, Highest grossing Bollywood movie 2007, शाहरुख खान 2007 की फिल्में, चक दे इंडिया कुल अवॉर्ड्स रिकॉर्ड, ओम शांति ओम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, शाहरुख खान सुपरहिट फिल्में बजट कमाई, चक दे इंडिया और ओम शांति ओम बॉक्स ऑफिस

इसकी कहानी अपनी चहेती एक्ट्रेस शांतिप्रिया (दीपिका पादुकोण) की मौत का बदला लेने और पुनर्जन्म के सस्पेंस के इर्द-गिर्द घूमती है. अर्जुन रामपाल ने ‘ओम शांति ओम’ में विलेन का रोल निभाकर महफिल लूट ली थी. वहीं, दीपिका की कातिलाना अदाओं ने दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया था. (फोटो साभार: IMDb)

Shah Rukh Khan 2007 movies list, Chak De India total awards won, Om Shanti Om box office collection records, SRK Chak De India Om Shanti Om, Highest grossing Bollywood movie 2007, शाहरुख खान 2007 की फिल्में, चक दे इंडिया कुल अवॉर्ड्स रिकॉर्ड, ओम शांति ओम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, शाहरुख खान सुपरहिट फिल्में बजट कमाई, चक दे इंडिया और ओम शांति ओम बॉक्स ऑफिस

35 करोड़ के बजट में बनी ‘ओम शांति ओम’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया. फिल्म के गाने, डायलॉग्स और 30 से ज्यादा बॉलीवुड सितारों का एक ही गाने ‘दीवानगी दीवानगी’ में नजर आना दर्शकों के लिए किसी त्योहार जैसा था. फिल्म ने भारत में 68 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. वहीं वर्ल्डवाइड 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर साल 2007 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का तमगा हासिल किया. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments