Saturday, May 23, 2026
Homeदेशदिल्ली में QUAD का शक्ति प्रदर्शन! जयशंकर के बुलावे पर जुटेंगे 4...

दिल्ली में QUAD का शक्ति प्रदर्शन! जयशंकर के बुलावे पर जुटेंगे 4 बड़े देश


होमताजा खबरदेश

दिल्ली में QUAD का शक्ति प्रदर्शन! जयशंकर के बुलावे पर जुटेंगे 4 बड़े देश

Last Updated:

QUAD Foreign Ministers: 26 मई को नई दिल्ली में होने वाली QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक पर दुनिया की नजरें टिकी हैं. विदेश मंत्री एस. जयशंकर के निमंत्रण पर अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भारत पहुंचेंगे. बैठक में इंडो-पैसिफिक सुरक्षा, समुद्री सहयोग, टेक्नोलॉजी साझेदारी और वैश्विक रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी. माना जा रहा है कि चीन की बढ़ती गतिविधियां भी बातचीत के केंद्र में रह सकती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की भी संभावना जताई जा रही है. यह बैठक भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत और इंडो-पैसिफिक में उसकी रणनीतिक भूमिका को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दिल्ली में 26 मई को QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक होगी. अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भारत आएंगे. (फाइल फोटो: ANI)

नई दिल्ली: इंडो-पैसिफिक की राजनीति इन दिनों दुनिया की सबसे बड़ी रणनीतिक जंग बन चुकी है. चीन की बढ़ती आक्रामकता, समुद्री रास्तों पर दबाव और एशिया में बदलते शक्ति संतुलन के बीच अब भारत एक बार फिर ग्लोबल डिप्लोमेसी के केंद्र में खड़ा दिखाई दे रहा है. 26 मई को नई दिल्ली में होने जा रही QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक सिर्फ एक सामान्य कूटनीतिक कार्यक्रम नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे आने वाले वर्षों की रणनीतिक दिशा तय करने वाली बड़ी बैठक के तौर पर देखा जा रहा है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर के निमंत्रण पर अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भारत पहुंच रहे हैं. खास बात यह है कि यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब इंडो-पैसिफिक में सैन्य और आर्थिक प्रतिस्पर्धा लगातार तेज हो रही है. ऐसे में दुनिया की चार बड़ी लोकतांत्रिक शक्तियों का एक मंच पर आना कई बड़े संदेश देने वाला माना जा रहा है. राजनीतिक और रणनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि QUAD अब केवल सुरक्षा मंच नहीं रहा, बल्कि यह आर्थिक, टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन की नई ताकत बनता जा रहा है.

दिल्ली में होने वाली इस बैठक पर दुनिया की नजरें इसलिए भी टिकी हैं क्योंकि पिछले कुछ महीनों में वैश्विक हालात तेजी से बदले हैं. रूस-यूक्रेन युद्ध, दक्षिण चीन सागर में तनाव और ताइवान को लेकर बढ़ती चिंताओं ने अमेरिका समेत उसके सहयोगियों की रणनीति को और सक्रिय कर दिया है. भारत भी अब केवल क्षेत्रीय शक्ति नहीं, बल्कि वैश्विक निर्णयों में अहम भूमिका निभाने वाला देश बन चुका है. यही वजह है कि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी का भारत दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में समुद्री सुरक्षा, टेक्नोलॉजी साझेदारी, साइबर सुरक्षा, सप्लाई चेन और रक्षा सहयोग जैसे मुद्दों पर बड़ी चर्चा होगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी इन नेताओं की मुलाकात की संभावना जताई जा रही है, जिससे इस बैठक का महत्व और बढ़ गया है.

अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भारत आएंगे. इंडो-पैसिफिक सुरक्षा और चीन पर रणनीति को लेकर होगी अहम चर्चा. (फाइल फोटो)

QUAD बैठक में किन मुद्दों पर होगी सबसे बड़ी चर्चा?

  • विदेश मंत्रालय के मुताबिक 26 मई को नई दिल्ली में होने वाली QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता सबसे बड़ा एजेंडा रहेगा. इसके साथ ही चारों देश मुक्त और समावेशी इंडो-पैसिफिक की अपनी साझा रणनीति को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. बैठक में जुलाई 2025 में वॉशिंगटन डीसी में हुई पिछली चर्चाओं को आगे बढ़ाया जाएगा और कई नई पहलों की समीक्षा भी होगी.
  • QUAD समूह में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. पिछले कुछ सालों में यह मंच लगातार मजबूत हुआ है. शुरुआत में इसे केवल रणनीतिक साझेदारी माना जाता था, लेकिन अब इसका दायरा काफी बढ़ चुका है. QUAD देशों ने वैक्सीन, उभरती टेक्नोलॉजी, समुद्री निगरानी और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भी मिलकर काम करना शुरू कर दिया है. यही कारण है कि चीन इस मंच को लेकर लगातार असहज नजर आता है.
  • दिल्ली में होने वाली बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर की तीनों नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी. माना जा रहा है कि भारत अमेरिका के साथ रक्षा और टेक्नोलॉजी सहयोग को लेकर नई बातचीत आगे बढ़ा सकता है. वहीं जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ आर्थिक और समुद्री साझेदारी पर भी बड़ा फोकस रहेगा. विशेषज्ञों का कहना है कि भारत इस मंच के जरिए खुद को इंडो-पैसिफिक का सबसे भरोसेमंद साझेदार साबित करने की कोशिश कर रहा है.

चीन पर भी रहेगी नजर

हालांकि आधिकारिक तौर पर QUAD किसी देश के खिलाफ गठबंधन नहीं माना जाता, लेकिन चीन की बढ़ती गतिविधियां इस मंच की चर्चाओं के केंद्र में रहती हैं. दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य मौजूदगी और ताइवान को लेकर बढ़ते तनाव ने अमेरिका और उसके सहयोगियों की चिंता बढ़ाई है. ऐसे में नई दिल्ली बैठक के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर साझा रणनीति पर भी बातचीत होने की संभावना है.

PM मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान तीनों विदेशी नेताओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह बैठक केवल विदेश मंत्रियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे बड़े राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जाएगाे. भारत इस मंच के जरिए दुनिया को यह दिखाना चाहता है कि इंडो-पैसिफिक में उसकी भूमिका लगातार मजबूत हो रही है.

About the Author

authorimg

Sumit KumarSenior Sub Editor

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments