Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबीएड प्रवेश परीक्षा आज, 4445 अभ्यर्थी होंगे शामिल: लखीमपुर खीरी के...

बीएड प्रवेश परीक्षा आज, 4445 अभ्यर्थी होंगे शामिल: लखीमपुर खीरी के 11 केंद्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम – Lakhimpur-Kheri News




लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026-27 रविवार को आयोजित की जाएगी। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4445 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने परीक्षा से पहले अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर शासन के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी और अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी दर्ज की जाएगी। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा कक्ष में ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षकों और कर्मचारियों के लिए भी मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम ने जानकारी दी कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या परीक्षा में व्यवधान डालने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला समन्वयक डॉ. हेमंत पाल के अनुसार, परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को दोनों प्रश्नपत्र अलग-अलग पालियों में देने होंगे। जिले में अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी, गुरुनानक इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज और युवराज दत्त महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments