Friday, April 10, 2026
Homeराज्यबिहार60 लाख की चोरी, IO ने क्लोज किया केस: 6 महीने...

60 लाख की चोरी, IO ने क्लोज किया केस: 6 महीने बाद भी कार्रवाई नहीं तो कोर्ट जाएगा पीड़ित परिवार, खिड़की तोड़कर घुसे थे चोर – Patna News


दानापुर थाना क्षेत्र के खगौल में रेलवे से रिटायर चरित्र सिंह के घर 2 दिसंबर 2024 को चोरी हुई थी। चोर, 55 से 60 लाख रुपए के जेवर और 55 हजार रुपए नगद ले गए थे। घटना के वक्त परिवार भतीजी के कन्यादान में डुमरी गया था।

.

चोरों ने घर की पिछली खिड़की तोड़कर एंट्री ली थी। उन्होंने सात आलमारियों का ताला तोड़कर सारे जेवरात और नगदी पर हाथ साफ किया। पीड़ित ने दानापुर थाने में मामला दर्ज कराया और संदिग्धों की CCTV फुटेज भी पुलिस को सौंपी।

आवेदन दिखाता पीड़ित परिवार।

IO ने क्लोज किया केस

6 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाई है। केस की जांच कर रहे IO राघवेंद्र कुमार ने मामले को सूत्रहीन बताते हुए क्लोज कर दिया है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री तक से गुहार लगाई, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला।

BHU में कार्यरत पीड़ित के पुत्र संजीव कुमार थाने के चक्कर लगाते-लगाते थक गए हैं। परिवार मानसिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से परेशान है। अब वो न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments