Tuesday, June 2, 2026
Homeबॉलीवुडयोगी आदित्यनाथ का जबरा फैन निकला कुली नं. 1 का ये एक्टर,...

योगी आदित्यनाथ का जबरा फैन निकला कुली नं. 1 का ये एक्टर, बोला- जनता करे सम्मान


Last Updated:

Saharanpur News: कहते हैं कि हर इंसान किसी ना किसी एक्टर का फैन होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक्टर भी किसी ना किसी के फैन होते हैं. आज ऐसे ही एक एक्टर के बारे में आपको बताने वाले हैं, जो सीएम योगी के जबरा फैन हैं और उनका नाम लेते ही एक्टर भावुक हो जाते हैं.

सहारनपुर: बॉलीवुड का अपने समय पर जलवा रहा है. हर कोई किसी न किसी फिल्म एक्टर का जबरा फैन रहा है. लेकिन आज हम जिस फिल्म एक्टर की बात करने जा रहे हैं, वह 90 के दशक की फिल्मों के स्टार रहे हैं. हरिश कुमार जिनका जन्म 1 अगस्त 1975 को हुआ था, 90 के दशक के एक लोकप्रिय भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता हैं, जिन्होंने हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है. वह मुख्य रूप से बॉलीवुड फिल्म ‘प्रेम कैदी’ (1991) और ‘कुली नंबर 1’ (1995) में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं. इसके साथ ही तिरंगा मूवी में भी उन्होंने बेहतरीन भूमिका निभाई है.

उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. ज्यादातर फिल्में उनकी गोविंदा के साथ कॉमेडी के रूप में देखने को मिलीं. एक फिल्म एक्टर जिसके लाखों करोड़ों फैन होते हैं, लेकिन वह भी किसी का फैन हो सकता है, क्या आपने कभी सोचा है. फिल्म अभिनेता हरिश कुमार यूपी के सहारनपुर पहुंचे और उन्होंने लोकल 18 से बात करते हुए अपने कुछ खूबसूरत पलों को हमसे साझा किया.

हरिश कुमार का सहारनपुर से गहरा लगाव
हरिश कुमार ने कहा कि सहारनपुर आकर बहुत ही अच्छा लगा और सहारनपुर को पूरी दुनिया जानती है. यहां पर लकड़ी पर खूबसूरत नक्काशी की जाती है. लेकिन उससे भी ज्यादा खूबसूरत यहां के लोगों की जुबान है. वही उनके दिल में भी है और जो दिल में है वही जुबां पर है. इस बात को कहकर उन्होंने सहारनपुर के लोगों का दिल जीत लिया.

इससे पहले भी वह तीन बार सहारनपुर आ चुके हैं और उनका सहारनपुर से एक गहरा प्रेम जुड़ा है. हरिश कुमार ने बताया कि वह 5 साल की उम्र से काम कर रहे हैं, जिसमें पहली फिल्म उनकी ‘अंधा कानून’ थी, जिसमें उन्होंने रजनीकांत के साथ छोटे रजनीकांत का रोल किया था. जब बड़ा हुआ, तो हिंदी में पहली फिल्म प्रेम कैदी थी, लेकिन उससे पहले वह लगभग 30 पिक्चर साउथ में कर चुके थे.

योगी आदित्यनाथ का नाम लेते ही हुए भावुक
फिल्म अभिनेता हरिश कुमार योगी आदित्यनाथ का नाम आते ही भावुक हो उठे. उन्होंने कहा कि मैं हकीकत बोलूं तो आज तक मैं योगी आदित्यनाथ से मिला नहीं हूं, लेकिन अगर मैं फिल्म इंडस्ट्री में किसी को अपना गुरु मानता हूं, तो वह हैं गोविंदा जी और वैसे ही अगर राजनीति में कोई सच्चा ऑलराउंडर है तो वह हैं योगी आदित्यनाथ जी. यह बात योगी जी तक आप पहुंचा दीजिएगा, यह बात बोलने के लिए मैं तड़प रहा हूं. योगी जी का नाम आते ही मैं भावुक हो जाता हूं और मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं. अगर योगी जी को भी कुछ जनता को बोलना पड़े, यह गलत बात है. योगी जी को अगर जनता उनका पूरा समय दे, तो वह अपने स्टेट और इस देश को पता नहीं कहां से कहां ले जाएंगे.

तीन नेताओं को दिया भगवान का दर्जा
वहीं हरिश कुमार ने योगी आदित्यनाथ को भगवान का रूप, सच्चा भक्त और सच्चा सेवक बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि क्या कभी आपने देखा है भगवान जनता के बीच में आकर कुछ मांगता है नहीं. योगी आदित्यनाथ के साथ भी जनता को मंदिर में बैठे भगवान की तरह ही करना चाहिए. योगी, मोदी और अमित शाह यह एक ऐसा कांबिनेशन है, जो बिल्कुल ब्रह्मा, विष्णु, महेश की तरह है. मोदी जी ब्रह्मा, अमित शाह महेश और योगी आदित्यनाथ विष्णु का अवतार हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments