Tuesday, June 2, 2026
Homeदेशकौन हैं प्रशांत सीताराम लोखंडे? सीबीएसई की चुनौतियों भरी ताज की जिम्मेदारी,...

कौन हैं प्रशांत सीताराम लोखंडे? सीबीएसई की चुनौतियों भरी ताज की जिम्मेदारी, क्या होंगी चुनौतियां


होमताजा खबरदेश

कौन हैं प्रशांत सीताराम लोखंडे? सीबीएसई की चुनौतियों भरी ताज की जिम्मेदारी, क्या होंगी चुनौतियां

Last Updated:

Who is Prashant Sitaram Lokhande: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को अपना नया मुखिया मिल गया है. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रशांत सीताराम लोखंडे को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उनके नाम को हरी झंडी दे दी है. प्रशांत सीताराम लोखंडे एजीएमयूटी कैडर के 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो निवर्तमान चेयरमैन राहुल सिंह की जगह बोर्ड की कमान संभालेंगे. आइए जानते हैं कि कौन हैं सीबीएसई के नए चेयरमैन और उनका प्रशासनिक बैकग्राउंड क्या है.

Zoom

CBSE New Chairperson Prashant Sitaram Lokhande: देश के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण शिक्षा बोर्ड, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नौकरशाह प्रशांत सीताराम लोखंडे को सीबीएसई का नया अध्यक्ष (Chairperson) नियुक्त किया है. सरकार की तरफ से 2 जून 2026 को जारी आधिकारिक लेटर के अनुसार, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है.

सीबीएसई में मचे घमासान के बाद छात्र और अभिभावक यह जानना चाहते हैं कि बोर्ड का मुखिया कौन है. ऐसे में वर्तमान राहुल सिंह के ट्रांसफर के बाद, अब प्रशांत सीताराम लोखंडे बोर्ड के सभी बड़े फैसले लेंगे.

कौन हैं नए चेयरमैन प्रशांत सीताराम लोखंडे?

प्रशांत सीताराम लोखंडे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के बेहद अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारी हैं.

  • कैडर और बैच: वे एजीएमयूटी (AGMUT: अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.
  • पिछली तैनाती: सीबीएसई के अध्यक्ष का पद संभालने से ठीक पहले, वे केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे.
  • रैंक और वेतनमान: आधिकारिक आदेश के मुताबिक, उन्हें सीबीएसई चेयरमैन के पद पर अतिरिक्त सचिव के रैंक और वेतनमान में ही नियुक्त किया गया है.
  • प्रशासनिक हलकों में प्रशांत सीताराम लोखंडे को उनके अनुशासित काम करने के तरीके और नीतिगत मामलों में उनकी गहरी समझ के लिए जाना जाता है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments