अलवर जिले में पिछले पांच दिनों तक मौसम में बदलाव और रुक-रुक कर हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन बुधवार को एक बार फिर गर्मी का असर देखने को मिला तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। गुरूवार को सुबह से धूप निकली हुई हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार से अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार 4 से 7 जून तक जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक, हल्की बारिश और धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार के लिए भी इसी प्रकार की चेतावनी जारी की गई है, जबकि 6 और 7 जून को भी मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार यदि जिले में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलती हैं तो तापमान फिर से 36 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है। हालांकि 8 और 9 जून के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। इन दिनों मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे 9 जून तक पारा फिर 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जिले के कई क्षेत्रों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश और आंधी दर्ज की गई थी, जिससे तापमान में गिरावट आई थी। अब मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक बादल, बारिश और
Source link

