महाराष्ट्र के अकोला जिले में सरकारी अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां अपने बीमार पति को इलाज के लिए लेकर पहुंची एक आदिवासी महिला को न तो व्हीलचेयर मिली और न ही स्ट्रेचर, जिसके चलते उसे अपने पति को पीठ पर उठाकर अस्पताल परिसर में भटकना पड़ा. महिला अपने कंधे पर बैग और पीठ पर बीमार पति को लेकर इलाज के लिए मदद मांगती रही, लेकिन अस्पताल में मौजूद कर्मचारी और सुरक्षा गार्डों में से किसी ने भी आगे बढ़कर सहायता नहीं की. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.
Source link

