किशनगंज पुलिस सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी संतोष कुमार ने अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इस दौरान 21 बड़े निर्देश जारी किए गए, एक एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन किया गया और नौ पुलिसकर्मियों को उनके सराहनी
.
सराहनीय कार्य के लिए पुलिस उपाधीक्षक,एक निरीक्षक,एक अवर निरीक्षक और एक सहायक अवर निरीक्षक को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त,बेहतर अभियोजन के लिए पांच पीपी-एपीओ को भी सम्मान प्रदान किया गया।
एसपी ने अपराध नियंत्रण-कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कुल 21 बड़े निर्देश दिए। इनमें कई महत्वपूर्ण बिंदु शामिल थे।
नशा-मुक्ति अभियान चलाने का निर्देश
सबसे पहले, हेरोइन,कोकीन,गांजा जैसे नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक ANTF का गठन किया गया। नशा-मुक्ति अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। थाना स्तर पर बदलाव करते हुए,प्रत्येक थाने में एक क्राइम एसआई,एक तकनीकी एसआई और एक कोर्ट नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने का आदेश दिया गया।
अपराधियों की पहचान में तेजी लाने के लिए,पिछले पांच वर्षों में संपत्ति संबंधी अपराधों में गिरफ्तार अपराधियों की पांच एंगल से खींची गई तस्वीरों को थाना एल्बम में रखने का निर्देश दिया गया।
नव-पदस्थापित थानाध्यक्षों को आगंतुकों के साथ शालीन व्यवहार करने और गलत व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
डायल-112 (ERSS) पर आने वाली शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए।
पुलिसकर्मी से हाथ मिला रहे SP।
बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर चलान का निर्देश
रेल अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी ठाकुरगंज और किशनगंज थानाध्यक्षों को समन्वय स्थापित कर काम करने को कहा गया। भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाकर ठगी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया।
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए निजी वाहनों पर “पुलिस,प्रेस” लिखकर चलने वालों और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
महिला थाना को लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए “पुलिस दीदी योजना” बनाने का निर्देश दिया गया।
आगामी पर्व-त्योहारों में सतत निगरानी रखने,निरोधात्मक कार्रवाई करने और भूमि विवाद व सांप्रदायिक मामलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

