भीलवाड़ा में एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर से फिरौती मांगने की घटना में शामिल 15 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में 6 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में प्राइवेट अस्पताल चलाने वाले डॉक्टर ने एक रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया था कि उसे अलग-अलग नंबरों से वॉट्सऐप पर मैसेज और ऑडियो मैसेज कर बदनाम करने की धमकी देकर 90 लाख रुपए मांगे जा रहे हैं और रुपए नहीं देने के एवज में वीडियो वायरल कर समाज में इज्जत खराब करने की धमकी दी जा रही है। 15 हजार का इनाम घोषित
इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू की गई। मामले में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सिकंदर उर्फ लॉटरी को छिपाने और उसकी मदद करने के आरोपी सत्तू माली पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए 6 महीने से फरार था। साइबर टीम की सहायता से पकड़ा
पुलिस ने साइबर टीम की सहायता से इनामी बदमाश सत्तू को गिरफ्तार किया। आरोपी सत्तू (25) पुत्र भेरुलाल के खिलाफ भीलवाड़ा, धरियावद और प्रतापगढ़ के विभिन्न थानों में 9 मामले दर्ज हैं।
Source link

