Tuesday, June 30, 2026
Homeबॉलीवुडसलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय को सताने लगा था डर,...

सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय को सताने लगा था डर, हो गई थीं साइडलाइन


Last Updated:

ऐश्वर्या राय और सलमान खान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम किया था. इस फिल्म में साथ काम करने के दौरान दोनों एक-दूसरे संग रिलेशनशिप में थे. हाल ही में ऐश्वर्या संग काम कर चुके उनके पुराने दोस्त ने एक्स कपल के बारे में खुलकर बात की. वो कहते हैं कि ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस टूट गई थी. इंडस्ट्री ने उनसे किनारा कर लिया था.

Zoom

ऐश्वर्या और सलमान ने सुपरहिट फिल्म में काम किया था.

नई दिल्ली. सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता जग जाहिर था. दोनों के रिश्ते को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में आज भी चर्चाएं होती रहती हैं. एक्स कपल ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम किया था. फिल्म में साथ काम करने के दौरान ही दोनों डेट कर रहे थे. जब सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हुआ तो इंडस्ट्री दो गुटों में बंट गई थी.

पिछले साल ऐश्वर्या राय के साथ काम कर चुके अदनाम प्रहलाद कक्कड़ ने विक्की लालवानी के साथ बातचीत में एक्स कपल के रिश्ते बारे में खुलकर चर्चा की. एक्ट्रेस के पुराने दोस्त बताते हैं कि ऐश्वर्या को ब्रेकअप के दौरान किसी पर भरोसा नहीं था. वो डरी हुई थीं कि इंडस्ट्री में कोई उनका साथ नहीं देगा.

ऐश्वर्या से इंडस्ट्री ने तोड़ लिया था नाता

उन्होंने कहा, ‘मैं बस उसका साथ दे रहा था. मैंने उससे कहा था, ‘इसकी चिंता मत करो.’ लेकिन वह कहती थी, ‘इंडस्ट्री…’. उसे सबसे ज्यादा इस बात का दुख था कि पूरी इंडस्ट्री ने सलमान का साथ दिया और उसे अकेला छोड़ दिया. उसे सच में ऐसा लगा कि उसके साथ विश्वासघात हुआ है. जहां तक ब्रेकअप की बात है, रिश्ता खत्म होना आखिरकार उसके लिए राहत की बात थी.’

ठगा हुआ महसूस कर रही थीं ऐश्वर्या

वो आगे कहते हैं, ‘वह ब्रेकअप से दुखी नहीं थी. उसे इस बात का दुख था कि हर किसी ने सलमान का साइड लिया, उसका नहीं. सच उसके साथ था. इसके बाद उसका इंडस्ट्री से भरोसा उठ गया, क्योंकि उसे लगा कि उसके साथ निष्पक्ष व्यवहार नहीं किया गया. अगर गलती उसकी होती और दूसरा पक्ष सही होता, या फिर दोनों के साथ बराबरी का व्यवहार किया जाता, तो बात अलग होती. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. सब कुछ पूरी तरह एकतरफा था.’

ऐश्वर्या के पुराने साथी कहते हैं कि सलमान खान जरूरत से ज्यादा जुनूनी और एंग्री नेचर के थे. उनके साथ एक्ट्रेस का रिश्ता खत्म होना ऐश के लिए राहत की बात थी. हालांकि, अदनान ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐश्वर्या राय ने उन्हें यह बातें खुद कभी नहीं बताईं. वो कहते हैं, ‘मुझे यह सब इसलिए पता था क्योंकि हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे. वह अक्सर बिल्डिंग के फोयर में हंगामा करते थे और दीवार पर अपना सिर मारते थे. आधिकारिक तौर पर रिश्ता खत्म होने से काफी पहले ही उनका रिश्ता खत्म हो चुका था. आखिरकार यह सभी के लिए राहत की बात थी ऐश्वर्या, उनके माता-पिता और उनके करीबियों, सभी के लिए’.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments