Wednesday, July 1, 2026
HomeबॉलीवुडToxic Teaser: 'एक-एक करके आओगे या एकसाथ', 5 खूबसूरत मॉन्स्टर माइंड हीरोइनों...

Toxic Teaser: ‘एक-एक करके आओगे या एकसाथ’, 5 खूबसूरत मॉन्स्टर माइंड हीरोइनों के बीच फंसे यश


Last Updated:

Toxic Teaser: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यश की बहुचर्चित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की पहली झलक सामने आ गई है. लेकिन टीजर की शुरुआत किसी धमाकेदार एक्शन सीन से नहीं, बल्कि ऐसी चेतावनी से होती है, जो फिल्म के डार्क और रहस्यमयी अंदाज का संकेत देती है. इसके बाद यश का खतरनाक अवतार, स्टाइलिश एक्शन और दमदार विजुअल्स दर्शकों का ध्यान खींच लेते हैं. खास बात यह है कि मेकर्स ने कहानी का सस्पेंस बरकरार रखा है, जिससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है.

Zoom

‘टॉक्सिक’ की टीजर रिलीज हो गया है.

नई दिल्ली. सुपपस्टार यश की मोस्ट अवेटेंड फिल्म ‘टॉक्सिक’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. 1 मिनट 41 सेकेंड का धांसू फीमेल-सेंट्रिक टीजर रिलीज हो गया है. पिछले कई हफ्तों से फैंस लगातार पूछ रहे थे, ‘फिल्म की लेडीज कहां हैं?’ अब मेकर्स ने इस सवाल का जवाब दे दिया है. 1 मिनट 41 सेकेंड के इस टीजर में नयनतारा, कियारा, तारा, हुमा, रुक्मिणी की झलक दिखाई दी है, जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये धुरंधर के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है.

डार्क थीम, दमदार एक्शन और यश के नए अवतार ने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है. टीजर की शुरुआत किसी एक्शन सीन से नहीं, बल्कि एक चौंकाने वाली चेतावनी से होती है.

चेतावनी से शुरू हुआ टीजर

स्क्रीन पर लिखा आता है, ‘बच्चों… दूर रहो. माता-पिता… सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे दूर रहें. दादा-दादी… सुनिश्चित करें कि आपके बच्चों के बच्चे भी दूर रहें. परदादा-परदादी… अब यह आपका जोखिम है.’ यह डिस्क्लेमर साफ संकेत देता है कि फिल्म का कंटेंट बेहद डार्क और इंटेंस होने वाला है.

एक्साइटमेंट बढ़ी, रहस्य को बरकरार

इसके बाद टीजर में यश एक बेहद रफ और दमदार अंदाज में नजर आते हैं. शानदार सिनेमैटोग्राफी, हाई-ऑक्टेन एक्शन, स्टाइलिश विजुअल्स और बैकग्राउंड म्यूजिक टीजर को और प्रभावशाली बनाते हैं. हालांकि, मेकर्स ने कहानी की ज्यादा झलक नहीं दिखाई है, लेकिन रहस्य को बरकरार रखते हुए दर्शकों की एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है.

पैन इंडिया फिल्म का दर्शकों को इंतजार

फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं. यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है. फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है. यश के अलावा इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी.

‘टॉक्सिक’ इस साल 19 मार्च को फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने अपना इरादा बदल दिया और जुलाई में डेट आगे बढ़ा दी. हालांकि, फिर से एक बार मूवी पोस्टपोन हो गई थी, जिसकी वजह मिडिल ईस्ट कंट्रीज में चल रहा तनाव था. अब कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश अपनी कमर कस चुके हैं और जुलाई के पहले दिन ही यश की महिला गैंग धमाका कर दिया है. फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments