Friday, July 3, 2026
Homeफूडब्रेकफास्ट में ट्राई करें साबूदाने की ये 3 लाइट रेसिपी, दिनभर बनी...

ब्रेकफास्ट में ट्राई करें साबूदाने की ये 3 लाइट रेसिपी, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी


होमफोटोलाइफ़फूड

ब्रेकफास्ट में ट्राई करें साबूदाने की ये 3 लाइट रेसिपी, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

Last Updated:

Healthy Sabudana Breakfast Ideas: सुबह-सुबह जब हम सोकर उठते हैं, तो सबसे बड़ी टेंशन यही होती है कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए जो जल्दी भी बन जाए, खाने में टेस्टी हो और जिसे खाकर दिनभर शरीर में कमजोरी न लगे. अक्सर लोग रोज-रोज वही पोहा या पराठा खाकर बोर हो जाते हैं. अगर आप भी अपने नाश्ते में कुछ नया, हल्का और पौष्टिक ट्राई करना चाहते हैं, तो साबूदाना आपके लिए एक बहुत ही बढ़िया चॉइस हो सकता है. आइए जानते हैं कि साबूदाने को रोज के नाश्ते में शामिल करने के क्या फायदे हैं और इससे आप सुबह-सुबह कौन सी झटपट और मजेदार रेसिपीज तैयार कर सकते हैं.

सुबह का नाश्ता पूरे दिन का सबसे जरूरी खाना माना जाता है. रात को 8 से 10 घंटे सोने के बाद सुबह हमारे शरीर को जो पहला आहार मिलता है, वही हमें दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक रखने में मदद करता है. इसलिए सुबह के समय हमें ऐसी चीजें खानी चाहिए जिनमें कैलोरी कम हो, लेकिन वे शरीर को भरपूर ताकत दें.

सुबह के नाश्ते में ज्यादातर लोग कुछ ऐसा खाना पसंद करते हैं जो पेट के लिए हल्का हो और जिसे खाने के बाद दिनभर सुस्ती न आए. इसके लिए लोग अक्सर फल, दलिया या ओट्स जैसी चीजें खाते हैं, क्योंकि ये चीजें पचने में आसान होने के साथ-साथ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं.

इसी तरह सुबह के नाश्ते में आप साबूदाने को भी शामिल कर सकते हैं, जो हल्का होने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत बढ़िया होता है. अक्सर लोग साबूदाने को सिर्फ व्रत या उपवास में ही खाते हैं, लेकिन आप इसे रोज के नाश्ते में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे कई तरह की टेस्टी और हेल्दी डिशेज बनाई जा सकती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गर्मी के दिनों में साबूदाने का नाश्ता पेट के लिए बेहद हल्का और सुपाच्य होता है. इससे अलग-अलग तरह की चीजें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. इसे खाने के बाद पेट भारी-भारी नहीं लगता और शरीर में दिनभर अच्छी एनर्जी बनी रहती है.

अगर आप नाश्ते में कुछ बढ़िया और हेल्दी खाना चाहते हैं तो साबूदाना खिचड़ी बना सकते हैं. इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान है. इसके लिए सबसे पहले साबूदाने को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोकर रख दें ताकि वह अच्छी तरह फूल जाए. इसके बाद कढ़ाई में थोड़ी सी मूंगफली, उबले आलू, हरी मिर्च और कढ़ी पत्ता डालकर आप इसकी टेस्टी खिचड़ी तैयार कर सकते हैं. यह खाने में तो मजेदार लगती ही है, पेट के लिए भी बहुत हल्की होती है.

खिचड़ी के अलावा आप सुबह के नाश्ते में साबूदाने का उपमा भी बना सकते हैं. यह भी एक बहुत ही हल्का और हेल्दी ऑप्शन है. इस उपमा को बनाते समय आप इसमें अपनी पसंद की हरी सब्जियां भी डाल सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और ताकत दोनों बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं.

सुबह के नाश्ते के लिए साबूदाने का चीला भी एक नंबर ऑप्शन है. यह खाने में बहुत टेस्टी होता है और फटाफट बन जाता है. इसे बनाने के लिए भीगे हुए साबूदाने को हल्का सा मैश करके उसमें कुट्टू का आटा या सिंघाड़े का आटा मिला लें और थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें. फिर तवे पर इसे चीले की तरह सेंक लें.

वहीं, आयुर्वेदिक दावों के सलाहकार डॉ. आशीष बताते हैं कि साबूदाना सेहत के लिए अच्छा तो है, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है. इसका मतलब यह है कि इसे खाने से शरीर में ब्लड शुगर बहुत तेजी से बढ़ सकता है, इसलिए शुगर के मरीजों को इसे खाने से बचना चाहिए. इसके अलावा, जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें भी साबूदाना ज्यादा नहीं खाना चाहिए

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments