भाजपा के नवनियुक्त काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे पहली बार सुल्तानपुर पहुंचे। जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए दावा किया कि भाजपा का लक्ष्य जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करना है। जिला मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अशोक चौरसिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अब लगभग छह महीने का समय शेष है और पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा फोकस बूथ स्तर के संगठन को मजबूत करना है। बूथ समितियों, बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों को अधिक सक्रिय और सशक्त बनाया जा रहा है, ताकि प्रत्येक बूथ पर पार्टी की पकड़ मजबूत हो सके। अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाने के लिए विशेष रणनीति पर काम कर रही है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी जिन बूथों को ‘सी’ श्रेणी में चिन्हित किया गया है, उन्हें ‘बी’ और ‘बी’ श्रेणी के बूथों को ‘ए’ श्रेणी में लाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। चाहे विधानसभा सीट पहले जीती गई हो या हारी गई हो, कमजोर बूथों पर विशेष फोकस किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि यदि कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में उतरते हैं तो आगामी चुनाव में विपक्ष का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। अयोध्या प्रकरण की एसआईटी जांच और विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जो भी घटना हुई है, वह दुखद और निंदनीय है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपना काम कर रहा है और एसआईटी की जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर अशोक चौरसिया ने कहा कि संभावना है कि सभी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव अब आगामी विधानसभा चुनाव के बाद ही कराए जाएं।
Source link
सुल्तानपुर पहुंचे भाजपा के काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष: अशोक चौरसिया बोले- 5 विधानसभा सीटों पर कमल खिलाना लक्ष्य, कमजोर बूथों पर विशेष फोकस – Sultanpur News
RELATED ARTICLES

