Saturday, August 1, 2026
Homeराज्यराजस्तानआज 20 जिलों में तेज बरसात की चेतावनी: जालोर और सिरोही...

आज 20 जिलों में तेज बरसात की चेतावनी: जालोर और सिरोही में भारी बारिश का अलर्ट; जैसलमेर-कोटा में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा – Jaipur News


राजस्थान में बारिश का दौर थोड़ा धीमा पड़ गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार को जालोर और सिरोही में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 18 जिलों में यलो अलर्ट है।

.

शुक्रवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। जैसलमेर दिनभर सबसे गर्म रहा, लेकिन यहां एक इंच से ज्यादा पानी भी बरसा। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात कोटा के मंडाना में 44 मिमी दर्ज की गई।

इसके अलावा जयपुर सहित 8 जिलों में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश का दौर धीमा हो गया। 3 अगस्त से मानसून के कमजोर होने की भी आशंका है।

राजस्थान में बारिश की स्थिति

मानसून के बड़े अपडेट्स

कहां-कहां हुई बारिश: शुक्रवार को कोटा, प्रतापगढ़ और सिरोही में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि जालोर, जयपुर, दौसा, बाड़मेर, अलवर और भरतपुर के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ीं। वहीं प्रतापगढ़ के दलोत और सिरोही के रेवदर में 20-20 मिमी, बाड़मेर के धोरीमन्ना में 16, जालोर के जसवंतपुरा में 15 और बाड़मेर के रामसर में 13 मिमी बारिश हुई। प्रदेश में अब तक मानसून की बारिश सामान्य से 11 फीसदी कम हुई है।

भारी बारिश की भी आशंका: मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 2 अगस्त तक दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं जयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होने की संभावना है।

जैसलमेर में पारा 41 डिग्री के पार: राजस्थान के पश्चिमी जिलों में बारिश की गतिविधियां धीमी पड़ने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। शनिवार को जैसलमेर में दिन का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बाड़मेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

कमजोर पड़ सकता है मानसून: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 3 अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन के सामान्य से उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधियां मुख्य रूप से उत्तरी भागों में केंद्रित हो जाएंगी। इसके कारण राज्य में मानसून के कमजोर पड़ने के आसार हैं।

राजस्थान के मौसम से जुड़ी PHOTOS…

बाड़मेर में शुक्रवार को बारिश के बाद सड़कों पर पानी बहने लगा।

बाड़मेर में शुक्रवार को बारिश के बाद सड़कों पर पानी बहने लगा।

जैसलमेर में दोपहर बाद तेज बरसात हुई। जिले में इस साल मानसून काफी कमजोर रहा।

जैसलमेर में दोपहर बाद तेज बरसात हुई। जिले में इस साल मानसून काफी कमजोर रहा।

ये शहर सबसे ज्यादा गर्म

आगे कैसा रहेगा मौसम

बड़े शहरों के मौसम का हाल

जयपुर: राजधानी में शुक्रवार को ग्रामीण इलाकों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। वहीं जयपुर शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बादलों की मौजूदगी के कारण जयपुर में अधिकतम तापमान गिरकर 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

जयपुर में शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई, लेकिन इसके बाद भी जिले में उमस और गर्मी बनी रही।

जयपुर में शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई, लेकिन इसके बाद भी जिले में उमस और गर्मी बनी रही।

अलवर: जिले में शुक्रवार सुबह से ही बादलों का डेरा रहा। दोपहर बाद शहर समेत जिले के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश का दौर चला, जिससे आमजन को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जिले में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

अलवर में बारिश के बाद मौसम सुहावना रहा। जिले में आगे भी अच्छी बारिश की संभावना है।

अलवर में बारिश के बाद मौसम सुहावना रहा। जिले में आगे भी अच्छी बारिश की संभावना है।

कोटा: जिले में लगातार दूसरे दिन हल्की बारिश हुई। हालांकि, गर्मी-उमस का असर बढ़ गया। शुक्रवार को कोटा के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में 4.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

कोटा में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। हालांकि, शाम को हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया।

कोटा में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। हालांकि, शाम को हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया।

उदयपुर: लेकसिटी में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही उमस बढ़ गई है। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने क्षेत्र में तेज बारिश का अलर्ट तो जारी किया है। जिले में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उदयपुर में शुक्रवार को बार-बार मौसम बदलता रहा। तेज उमस के बीच हल्की बारिश भी हुई।

उदयपुर में शुक्रवार को बार-बार मौसम बदलता रहा। तेज उमस के बीच हल्की बारिश भी हुई।

अजमेर: जिले में देर रात हुई हल्की बारिश के बावजूद शुक्रवार सुबह तेज धूप निकल आई, जिससे दिनभर लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे। जिले में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर (सापेक्षिक आर्द्रता) सुबह 85 प्रतिशत और शाम को 59 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।

अजमेर में बारिश के बाद उमस रही, लेकिन बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

अजमेर में बारिश के बाद उमस रही, लेकिन बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

सीकर: जिले में शुक्रवार सुबह से ही तीखी धूप खिली रही, जिससे लोग गर्मी से परेशान दिखे। जिले में पिछले दो दिनों से मौसम साफ है। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 2 अगस्त से मानसूनी गतिविधियां फिर से बढ़ सकती हैं।

सीकर में गुरुवार को बादल छाए रहे, इससे जिले में गर्मी ओर उमस असर भी कम रहा।

सीकर में गुरुवार को बादल छाए रहे, इससे जिले में गर्मी ओर उमस असर भी कम रहा।

जोधपुर: जिले में शुक्रवार को मौसम मिला-जुला रहा। जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे। जोधपुर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में जिले में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

जोधपुर शहर में सुबह से बादल छाए रहे। शुक्रवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में हल्की बरसात हुई थी।

जोधपुर शहर में सुबह से बादल छाए रहे। शुक्रवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में हल्की बरसात हुई थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments