Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यबिहार48 घंटे बाद मिली 14 साल के हर्षित की लाश: पूर्णिया...

48 घंटे बाद मिली 14 साल के हर्षित की लाश: पूर्णिया के सौरा नदी में नहाने के दौरान डूबा था छात्र, जलकुंभी में फंसा मिला शव – Purnia News




पूर्णिया सिटी के सौरा नदी में नहाने के दौरान डूबे 14 साल के छात्र हर्षित का शव 48 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। छात्र नदी में डूब गया था। परिजनों ने निजी स्तर पर मजदूरों और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया था। इनकी मदद से शव को नदी में जमी जलकुंभी के बीच से बाहर निकाला गया। प्रशासनिक सुस्ती और SDRF की नाकामी से हताश होकर परिजनों ने खुद ही कदम उठाया। शनिवार को परिजनों ने खुद से स्थानीय गोताखोरों और मजदूरों को बुलाया। गोताखोरों ने जब नदी में पसरी जलकुंभी के नीचे गहन खोजबीन की, तो 48 घंटे बाद हर्षित का शव उसी जलकुंभी के बीच से बरामद हो गया, ठीक उसी जगह, जहां परिजन शुरू से आशंका जता रहे थे। प्रशासन के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन के पास मौजूद लचर संसाधनों को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है। अधिकारियों का हस्तक्षेप और निजी स्तर पर व्यवस्था मृतक हर्षित के चाचा नवाब चंद कुमार भट्टी ने बताया कि शुक्रवार को घटना के 24 घंटे बाद भी शव नहीं मिलने पर परिजनों द्वारा सड़क जाम के दौरान सीओ मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया था कि वे निजी स्तर पर मजदूर लगाएं, जिसका भुगतान वे अपने स्तर से करेंगे। परिजनों ने शनिवार सुबह 5 बजे से लेकर लगभग 10-15 मजदूर निजी खर्च और प्रयास से काम पर लगाए। इन मजदूरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। SDRF इंस्पेक्टर कृष्णा प्रसाद साह के अनुसार सूचना और आशंका के आधार पर SDRF की टीम ने संबंधित जलजमाव वाले स्थान पर संभावित सर्च अभियान चलाया। आज तीसरे दिन स्थानीय लोगों व मजदूरों और SDRF टीम के संयुक्त प्रयास से जगह की सफाई और गहन तलाशी के बाद शव को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। कोचिंग से लौटकर दोस्तों के साथ गया था नहाने घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, के. हाट थाना क्षेत्र की प्रभात कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय हर्षित बीते गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपनी कोचिंग खत्म करने के बाद दो दोस्तों के साथ पूर्णिया सिटी स्थित सौरा नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान हर्षित का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग पहुंचे, लेकिन तब तक वह नदी के तेज बहाव और गहराई में समा चुका था। 24 घंटे बीतने पर भड़का था परिजनों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया था हंगामा घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जब हर्षित का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों और स्थानीय निवासियों का सब्र का बांध टूट गया था और शुक्रवार को आक्रोशित होकर लोगों ने पूर्णिया सिटी के मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया था। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सड़क जाम होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया पूर्व के अंचलाधिकारी (CO) अंशु कुमार और सदर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को काफी मशक्कत और आश्वासन के बाद समझा-बुझाकर शांत कराया व यातायात बहाल कराया गया था। जलकुंभी में फेस होने की जताई थी आशंका परिजनों ने पहले दिन से ही आशंका जताई थी कि बच्चा जलकुंभी में फंसा हो सकता है, लेकिन प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों की मदद लेने या जलकुंभी हटाने में कोई रुचि नहीं दिखाई। Sdrf भी लगातार ऊपरी सतह पर ही खोजबीन कर रही थी ।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments