Last Updated:
IPO This Week : इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में पांच और एसएमई सेंगमेंट 4 आईपीओ लॉन्च होंगे. इन इश्यू के माध्यम से कंपनियां बाजार से करीब 7700 करोड़ रुपये जुटाएगी.
इस हफ्ते बाजार में जोरदार हलचल रहने वाली है.
नई दिल्ली. आईपीओ मार्केट में इस हफ्ते जबरदस्त हलचल रहेगी. नए हफ्ते में करीब ₹7,700 करोड़ की कुल राशि जुटाने के उद्देश्य से 9 नए आईपीओ (IPO) निवेश के लिए खुलेंगे. इसके साथ ही, 8 अलग कंपनियों के पब्लिक इश्यूज के शेयर शेयर बाजार में लिस्ट होंगे. इस हफ्ते आ रहे 9 नए आईपीओ में 5 मेनबोर्ड आईपीओ हैं और 4 एसएमई सेगमेंट से हैं.
हफ्ते के पहले दिन यानी आज, धूत ट्रांसमिशन (Dhoot Transmission) और मोलबायो डायग्नोस्टिक्स (Molbio Diagnostics) के आईपीओ खुलेंगे. ये 12 अगस्त को बंद होंगे. बैन कैपिटल समर्थित महाराष्ट्र की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी धूत ट्रांसमिशन ₹3,066.9 करोड़ जुटाने के लिए अपना आईपीओ ला रही है. इसका प्राइस बैंड ₹829 से ₹871 प्रति शेयर तय किया गया है. आईपीओ में ₹1,400 करोड़ के फ्रेश शेयर और ₹1,666.9 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है.
मोलबायो डायग्नोस्टिक्स आईपीओ खुलेगा आज
गोवा की मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स कंपनी मोलबायो डायग्नोस्टिक्स आईपीओ से ₹939.70 करोड़ जुटा रही है. इसका प्राइस बैंड ₹768 से ₹807 प्रति शेयर तय किया गया है. आईपीओ में ₹200 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे, जबकि ₹739.70 करोड़ के शेयर ओएफएस के जरिए बेचे जाएंगे.

