Friday, August 21, 2026
Homeराज्यराजस्तानपाली में 31 बूथों पर पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर: 10...

पाली में 31 बूथों पर पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर: 10 ट्रांसजेंडर भी देंगे वोट; प्रत्याशियों को महिलाओं पर फोकस करना होगा – Pali (Marwar) News




पाली नगर निगम चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद चुनावी हलचल तेज हो गई है। टिकट के दावेदार समर्थकों के साथ पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर पार्षद का टिकट मांग रहे हैं। इसी बीच मतदाता आंकड़ों में एक खास तस्वीर सामने आई है। पाली नगर निगम के 65 वार्डों में बनाए गए बूथों में से 31 पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है, जबकि 2 बूथों पर महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या बराबर है। ऐसे में चुनाव जीतने की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों को महिला मतदाताओं पर खास फोकस करना होगा। पाली नगर निगम के चुनाव 9 सितंबर को होंगे। 31 बूथों पर महिला वोटर ज्यादा, 2 पर संख्या बराबर नगर निगम के 65 वार्डों के लिए बनाए गए मतदान बूथों के आंकड़ों के मुताबिक 31 बूथ ऐसे हैं, जहां पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता ज्यादा हैं। वहीं 2 बूथों पर महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या बराबर है। ऐसे में इन बूथों पर महिला मतदाताओं का वोट चुनावी नतीजों में अहम भूमिका निभा सकता है। टिकट के लिए दावेदारी कर रहे नेताओं के बीच चुनावी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। संभावित प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पार्टी के आलाधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों का लक्ष्य जीत हासिल करना है, उन्हें महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने और उन्हें अपने पक्ष में करने पर भी फोकस करना होगा। अभी और जुड़ेंगे वोटर जिला प्रशासन की और से मतदाता सूचियों को अपडेट करने का काम चल रहा है। Blo संबंधित एरिया में जाकर नए नाम जोड़ने के साथ ही मृतकों के नाम हटाने का कार्य कर रहे है। ऐसे में पूरक मतदाता सूची जारी हो सकती है। नगर निगम पार्षद 3.50 लाख तक खर्च कर सकेंगे राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए चुनावी खर्च की सीमा तय कर रखी है। नगर निगम क्षेत्र में पार्षद का चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी अधिकतम 3.50 लाख रुपए खर्च कर सकता है। वहीं, नगर पालिका में पार्षद पद के प्रत्याशी के लिए चुनावी खर्च की सीमा 1.50 लाख रुपए है। नगर परिषद में पार्षद का चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी अधिकतम 2.50 लाख रुपए खर्च कर सकेगा। पाली में 10 ट्रांसजेंडर मतदाता भी करेंगे मतदान पाली नगर निगम क्षेत्र में 10 ट्रांसजेंडर मतदाता भी हैं। ये मतदाता भी 9 सितंबर को मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और शहर की शहरी सरकार चुनने में भागीदारी निभाएंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments