Monday, June 1, 2026
Homeदेशप्लेन क्रैश, चारों ओर लपटें… कैसे जिंदा बचे विश्वास कुमार? सुपरहीरो जैसी कहानी

प्लेन क्रैश, चारों ओर लपटें… कैसे जिंदा बचे विश्वास कुमार? सुपरहीरो जैसी कहानी


Last Updated:

Vishwas Kumar Ramesh: अहमदाबाद में क्रैश हुई एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 में सवार 242 लोगों में से सिर्फ विश्वास कुमार रमेश जिंदा बचे हैं. सीट 11A पर बैठे रहे रमेश ने बताया कि उड़ान शुरू होने के 30 सेकंड बाद ही भय…और पढ़ें

सीट नंबर 11A पर बैठे थे रमेश विश्वास कुमार. (Photo : Social Media)

हाइलाइट्स

  • विश्वास कुमार रमेश अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जिंदा बचे.
  • Air India Flight AI-171 हादसे में 241 लोगों की मौत.
  • राहत और बचाव कार्य में सेना-बीएसएफ तैनात.

Ahmedabad Plane Crash News: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए Air India Flight AI-171 के भीषण हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई. एक यात्री चमत्कारिक रूप से जिंदा बच निकला. उनका नाम है विश्वास कुमार रमेश. सीट 11A पर बैठे रहे विश्वास ने बताया कि टेकऑफ के 30 सेकंड बाद ही जोरदार धमाका हुआ और विमान सीधे नीचे गिरने लगा. देखते ही देखते आग की लपटों में घिरा प्लेन जमीन से टकराया और धमाके के साथ फट गया. लेकिन उसी जलते मलबे के बीच से विश्वास बाहर निकले, जैसे कोई मूवी का सुपरहीरो. ब्रिटेन के नागरिक और दमन-दीव के मूल निवासी विश्वास कुमार रमेश को मामूली चोटें आईं और वो खुद चलकर बाहर आए.

News18 के अनुसार, फ्लाइट मैनिफेस्ट में उनकी सीट 11J दर्ज थी, लेकिन उनके बोर्डिंग पास पर सीट 11A लिखी थी। सवाल उठ रहा है कि क्या अंतिम समय पर सीट बदलने से उनकी जान बच गई?





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments