Friday, September 18, 2026
Homeराज्यबिहारबाढ़ के पानी में डूबने से मजदूर की मौत: काम खत्म...

बाढ़ के पानी में डूबने से मजदूर की मौत: काम खत्म होने के बाद राशन लेकर घर लौट रहा था, पैर फिसलने से हुआ हादसा – Bhojpur News




भोजपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। काम खत्म होने के बाद घर लौट रहा था, इस दौरान पानी में डूब गया। मृतक की पहचान धुंधुआं गांव निवासी रामजीत राय के पुत्र संतोष कुमार(29) के तौर पर हुई है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक संतोष गुरुवार को आरा काम करने गया था। देर शाम काम खत्म होने के बाद राशन लेकर घर लौट रहा था। गांव में चारों तरफ बाढ़ का पानी भरा हुआ था। वो सिर पर सामान रखकर जा रहा था। इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण सड़क किनारे चार्ट में डूब गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पानी से बाहर निकालकर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक पांच भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में मां रामावती देवी, पत्नी गुड़िया देवी, दो पुत्री प्रिया कुमारी, प्रियांशु कुमारी और एक पुत्र ओमजी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments