बैतूल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में भीख मांगने और यात्रियों से कथित गलत व्यवहार की शिकायतों के बाद RPF ने निगरानी बढ़ाई है। इसी बीच बुधवार को RPF पोस्ट के सामने दो महिलाओं के हंगामा करने का मामला सामने आया। RPF के मुताबिक, दोनों ने स्टाफ को धमकाया और कार्रवाई का विरोध करते हुए शिकायत करने की बात कही। दोनों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। RPF निरीक्षक ने 23 सितंबर को गंज थाना प्रभारी को पत्र भेजा था। इसमें बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से ट्रेनों में महिलाओं के भीख मांगने, यात्रियों से कथित गलत व्यवहार और अपराध में शामिल होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद RPF पोस्ट के स्टाफ को स्टेशन परिसर में बिना अनुमति प्रवेश करने वालों पर नजर रखने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। स्टाफ को भी धमकाने का आरोप RPF के पत्र के अनुसार, बुधवार को पारदी ढाना निवासी 33 वर्षीय दो महिलाएं RPF पोस्ट के सामने पहुंचीं। आरोप है कि दोनों जोर-जोर से शोर करते हुए हंगामा करने लगीं। RPF के मुताबिक, महिलाओं ने स्टाफ से कहा कि उनके पास काम-धंधा नहीं है, इसलिए उन्हें भीख मांगने दिया जाए। RPF का कहना है कि महिलाओं ने ऐसा नहीं करने पर मीडिया में RPF के खिलाफ बयान देने और पुलिस थाने में शिकायत करने की बात भी कही। पुराने मामलों की जानकारी मांगी RPF ने दोनों महिलाओं के संबंध में गंज थाना पुलिस को पत्र भेजकर उनके पुराने मामलों और दर्ज केस की जानकारी मांगी है। RPF के अनुसार, यह जानकारी भविष्य में उनके या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से RPF पोस्ट अथवा स्टाफ के खिलाफ शिकायत आने की स्थिति में पुलिस के सामने संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए मांगी गई है। बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले दोनों में से एक महिला एसपी कार्यालय की छत पर चढ़कर हंगामा कर चुकी है और नीचे कूदने की धमकी देने के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित उतारा था। महिलाओं के खिलाफ गंज थाने में एक और कोतवाली थाने में तीन प्रकरण पहले से दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।
Source link
बैतूल में आरपीएफ पोस्ट पर दो महिलाओं का हंगामा: स्टाफ को धमकाने का आरोप, भीख मांगने की शिकायतों पर निगरानी बढ़ी; रेलवे एक्ट में केस दर्ज – Betul News
RELATED ARTICLES

