Friday, September 25, 2026
Homeराज्यबिहारसीवान में महावीरी जुलूस के दौरान हादसा: नर्तकियों की ट्रॉली से...

सीवान में महावीरी जुलूस के दौरान हादसा: नर्तकियों की ट्रॉली से भारी DJ सड़क पर गिरा, मची भगदड़; प्रशासन ने DJ-ऑर्केस्ट्रा पर लगाई थी रोक – Siwan News




सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के भीखाबांध में महावीरी मेले के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जुलूस में शामिल ऑर्केस्ट्रा नर्तकियों की ट्रॉली पर रखा भारी DJ अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। DJ गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना में किसी की जान नहीं गई, हालांकि कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं। ट्रॉली पर मौजूद थीं नर्तकियां, अचानक सड़क पर गिरा DJ घटना के दौरान ट्रॉली पर कलाकार और नर्तकियां मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि ट्रॉली पर भारी साउंड सिस्टम बांधकर जुलूस निकाला जा रहा था। भीखाबांध नहर के पास पहुंचने के दौरान DJ अचानक हिलने लगा और देखते ही देखते सड़क पर जा गिरा। DJ गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। ट्रॉली पर मौजूद नर्तकियां भी घबरा गईं। प्रशासन ने DJ-ऑर्केस्ट्रा पर लगाई थी रोक इस घटना के बाद महावीरी जुलूसों में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निर्देशों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं। जिला प्रशासन ने महावीरी मेले और अखाड़ा जुलूस में DJ और ऑर्केस्ट्रा पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया था। जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने साफ निर्देश दिए थे कि महावीरी मेला और अखाड़ा जुलूस पारंपरिक तरीके से निकाला जाए और DJ-ऑर्केस्ट्रा बजाना मना रहेगा। एसपी भारत सोनी ने भी DJ और ऑर्केस्ट्रा पर पूरी रोक की बात कहते हुए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने की चेतावनी दी थी। प्रतिबंध के बावजूद DJ-ऑर्केस्ट्रा के साथ निकला जुलूस इसके बावजूद भीखाबांध में DJ और ऑर्केस्ट्रा के साथ जुलूस निकाला गया। भारी साउंड सिस्टम को ट्रॉली पर लादकर भीड़ के बीच ले जाया गया। इससे प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद नियमों के पालन पर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में पुलिस ने DJ और ऑर्केस्ट्रा के प्रतिबंध का उल्लंघन करने को लेकर जिले में कई FIR भी दर्ज की हैं। भीड़ पर गिरता तो हो सकता था बड़ा हादसा DJ अगर भीड़ के बीच गिरता तो गंभीर जनहानि हो सकती थी। फिलहाल पुलिस-प्रशासन की ओर से घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। DJ किस अखाड़े का था और नियमों के उल्लंघन पर क्या कार्रवाई की जाएगी, इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments