कानपुर के हर सहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विद्यार्थियों ने गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन, विचारों एवं योगदान पर अपने विचार साझा किए। विद्यार्थियों ने गांधीजी के स्वच्छता और अनुशासन के संदेश को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने की बात कही। शिक्षकों ने बताए महापुरुषों के विचार प्रधानाचार्य श्रीमती श्वेता गुप्ता, उप प्रधानाचार्य अनूप शुक्ला, डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, सर्वेश तिवारी, ओपी अवस्थी और डॉ. मीरा यादव ने अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने भी अपने शब्दों में गांधीजी और शास्त्रीजी को याद किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
Source link
कानपुर के इंटर कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती: विद्यार्थियों ने सफाई के साथ पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश – Kanpur News
RELATED ARTICLES

