Friday, October 2, 2026
Homeराज्यराजस्तानस्वच्छता प्रहरियों-पंचायतों को मिला 'जिला स्वच्छता अवार्ड': स्वच्छ भारत दिवस पर...

स्वच्छता प्रहरियों-पंचायतों को मिला ‘जिला स्वच्छता अवार्ड’: स्वच्छ भारत दिवस पर हुआ सम्मान समारोह, संस्थाएं भी हुईं सम्मानित – Bundi News



बूंदी में स्वच्छ भारत दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह हुआ।

बूंदी में स्वच्छ भारत दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह हुआ। नगर परिषद के टाउन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत उत्कृष्ट काम करने वाली ग्राम पंचायतों, संस्थाओं और कर्मवीरों को ‘जिला स्वच्छता अवार्ड-2026’ से नवाजा गया।

.

समारोह में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एच.डी. सिंह, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारू, उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा और स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक निजामुद्दीन मौजूद रहे। जनप्रतिनिधि भी इस दौरान उपस्थित थे।

सम्मानित ग्राम पंचायतों में खटकड़, भैरूपुरा औझा, बम्बोरी, लाडपुर, तालेड़ा, बल्लोप, चरडाना, सुनगर, बांसी, तलवास, जरखोदा, मेण्डी और अणदगंज शामिल हैं। नगर पालिका कापरेन, कोटा की ‘हम लोग संस्था’ और बूंदी की ‘रघुनाथ एकेडमी’ को भी सम्मानित किया गया।

स्वच्छता में अच्छे काम के लिए केशवरायपाटन नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी पूर्णिमा शर्मा, नगरपालिका देई के एसबीएम राहुल जैन, नैनवां के अतिरिक्त विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार जैन, ग्राम विकास अधिकारी फुंदीलाल सैनी, पपीता मीणा, जितेंद्र कुमार नागर, कनिष्ठ तकनीकी सहायक शुभम जैन, शबीना बानो, मुस्कान अंसारी, कनिष्ठ सहायक एकता माहेश्वरी, बैंक मित्र सावित्री शर्मा, रामराज मेघवाल, दुर्गालाल सैनी, रामलाल सैनी, शिवराज मीणा, दौलत कुमार सैनी, सत्यनारायण बैरवा, राजेंद्र सैनी, कन्हैयालाल जाट, हेमंत प्रजापति, विनोद मेहरा, चंद्र, दिनेश और अजय को भी सम्मानित किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments