Tuesday, October 6, 2026
Homeटेक्नोलॉजीचीनी कंपनी ने लॉन्च किया डुअल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, मिलती है 6000mAh...

चीनी कंपनी ने लॉन्च किया डुअल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, मिलती है 6000mAh की बैटरी


Honor ने बजट प्राइस रेंज में डुअल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। ऑनर के इस फोन के बैक में Xiaomi 18 Pro की तरह सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है। शाओमी का यह प्रीमियम फोन पिछले सप्ताह घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। ऑनर का यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।

Honor X5ds की कीमत

चीनी कंपनी ने अपने इस बजट फ्रेंडली फोन को ग्लोबल मार्केट दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च किया है। इसे एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 64GB में पेश किया गया है। इसकी कीमत ZAR 2499 (लगभग 14,500 रुपये) है। इसे फॉरेस्ट ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Honor X5ds के फीचर्स

ऑनर के इस बजट फ्रेंडली फोन में 6.78 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 120 x 1576 पिक्सल है और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक की है। इस फोन की खास बात ये है कि इसके बैक में एक 2.01 इंच का सेकेंडरी LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 240 x 296 पिक्सल है। इस डिस्प्ले में नोटिफिकेशन, मीडिया प्लेबैक और सेल्फी व्यूइंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।










Honor X5ds फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, LCD, 120Hz
प्रोसेसर Unisoc T610
स्टोरेज 4GB, 64GB
बैटरी 6000mAh, 15W
कैमरा 50MP, 5MP
OS Android 16 Go

यह फोन Unisoc T610 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी और 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

ऑनर के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth 5, GPS, USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन IP52 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी के छींटे और धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा। चीनी कंपनी के फोन के बैक में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो 4x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिससे FHD वीडियो रिकॉर्डिग की जा सकती है।

Honor ने हाल ही में 11000mAh की दमदार बैटरी वाला फोन लॉन्च किया है। इस फोन में 108MP का कैमरा दिया गया है। साथ ही, इसमें 10000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला सबसे चमकीला डिस्प्ले मिलता है।

यह भी पढ़ें – Redmi ने लॉन्च किया मिनी LED स्मार्ट टीवी, मिलती है 1300 निट्स वाली ब्राइट स्क्रीन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments