धौलपुर के धनौरा गांव में पंचायत चुनाव से पहले हुई रात्रि चौपाल खास रही। यहां एक ही मंच पर चाचा-भतीजी ने ग्रामीणों को लोकतंत्र और कानून व्यवस्था का संदेश दिया। कंचनपुर थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने पुलिस की जिम्मेदारी संभालते हुए निष्पक्ष चुनाव का भरोसा दिलाया। उनकी भतीजी प्रशिक्षु RAS और सहायक जिला कलेक्टर प्रीती सिंह ने मतदाताओं से सीधा संवाद किया। निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की
एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर हुई इस चौपाल में प्रीती सिंह ने महिलाओं और युवा मतदाताओं से निर्भीक, निष्पक्ष और जागरूक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में हर मतदाता की भूमिका अहम है। भयमुक्त चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार
थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों और संभावित प्रत्याशियों को साफ संदेश दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह का दबाव, प्रलोभन या विवाद स्वीकार नहीं होगा। पुलिस-प्रशासन शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। चाचा-भतीजी का एक ही मंच पर होना चौपाल में चर्चा का विषय रहा। रिश्ते में चाचा और प्रशासनिक जिम्मेदारी में पुलिस अधिकारी-प्रशासक, दोनों ने अपने दायित्व से ग्रामीणों के बीच कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश दिया।
Source link

