Wednesday, October 7, 2026
Homeराज्यदिल्लीयूपी के 7 जिलों में बाढ़,लखनऊ में 6 दोस्त बहे: उत्तराखंड...

यूपी के 7 जिलों में बाढ़,लखनऊ में 6 दोस्त बहे: उत्तराखंड और हरियाणा में ओले गिरे; एमपी-बिहार समेत 9 राज्यों में बारिश का अनुमान


  • Hindi News
  • National
  • UP Bihar Flood LIVE Photos Update; Uttarakhand Himachal MP Rajasthan Rainfall Weather Alert | Ganga Water Level

नई दिल्ली8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश के ज्यादातर राज्यों से मानसून लौट चुका है। हालांकि, मध्य प्रदेश के 16 जिलों में चक्रवात के असर के चलते अगले 3 दिन बारिश होने का अनुमान है। वहीं, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब में बारिश की संभावना है।

पहाड़ों पर हुई बारिश से यूपी में 10 नदियां उफान पर हैं। लखनऊ और सीतापुर समेत 7 जिलों में और गोंडा के 10 गांवों में अभी भी बाढ़ है। लखनऊ के इटौंजा में बाढ़ के पानी के तेज बहाव में 6 दोस्त बह गए। एक की मौत हो गई। 5 को बचा लिया गया। उन्नाव में दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई।

उत्तराखंड के कई हिस्सों में मंगलवार शाम बारिश और बर्फबारी हुई। देहरादून में बारिश हुई जबकि अल्मोड़ा और उत्तरकाशी में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं, हरियाणा के पंचकूला में भी ओले गिरे। यमुनानगर में हुई तेज बारिश के कारण मंडियों में खुले में रखी धान की फसल और ट्रालियों में लदी उपज भीग गई।

बिहार के मुंगेर, गयाजी, बांका मोतिहारी में मंगलवार को बारिश हुई। 6 जिलों के करीब 466 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बारिश के बाद ओले गिरे।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बारिश के बाद ओले गिरे।

तस्वीर लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके की है। बाढ़ के बीच बच्चे को कंधे पर बैठाकर गुजरता हुए एक शख्स।

तस्वीर लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके की है। बाढ़ के बीच बच्चे को कंधे पर बैठाकर गुजरता हुए एक शख्स।

लखनऊ में गोमती नदी के पानी से हनुमंत धाम परिसर डूब गया है। वहीं लेटे हनुमान मंदिर के गर्भगृह तक पानी पहुंच गया है।

लखनऊ में गोमती नदी के पानी से हनुमंत धाम परिसर डूब गया है। वहीं लेटे हनुमान मंदिर के गर्भगृह तक पानी पहुंच गया है।

गंगा और गंडक नदी में बढ़े जलस्तर के चलते बिहार के वैशाली जिले के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

गंगा और गंडक नदी में बढ़े जलस्तर के चलते बिहार के वैशाली जिले के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

उत्तराखंड में मंगलवार शाम को चमोली में बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड में मंगलवार शाम को चमोली में बर्फबारी हुई।

राज्यों से मौसम की खबरें…

मध्य प्रदेश: मानसून लौटा, पर अगले 3 दिन बारिश, भोपाल-इंदौर में धूप खिलेगी

मध्य प्रदेश से मानसून लौट चुका है, लेकिन बारिश के सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 2 दिन से बादल और रिमझिम का दौर चल रहा है। मंगलवार को रीवा, शहडोल और सागर संभाग में सक्रियता बनी रही, जबकि बुधवार को 16 जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: 12 अक्टूबर से बारिश की संभावना, पारा 3 डिग्री तक गिरने की आशंका

राजस्थान में 12 अक्टूबर बाद से रात में ठंडक बढ़ने लगेगी। शेखावाटी के अलावा बीकानेर संभाग में तापमान में गिरावट होगी। 11-12 अक्टूबर को वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: 18 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

बिहार से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। हालांकि, कुछ मौसमी सिस्टम सक्रिय होने से कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: गोंडा के 10 गांव में बाढ़, 20 बीघा खेत नदी में समाए

यूपी में पहाड़ों पर हुई बारिश से 10 नदियां उफान पर हैं। लखनऊ और सीतापुर समेत 7 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। गोंडा के 10 गांवों में अभी भी बाढ़ है। ब्योन्दा माझा, दत्तनगर और नकहरा गांव के चारों तरफ और अंदर बाढ़ का पानी है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, चमोली में बर्फबारी

उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी शामिल हैं। वहीं, अन्य जिलों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, 30-40 किमी रफ्तार से हवा चल सकती है

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (बुधवार) प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। रायपुर समेत 26 जिलों में शाम से रात तक गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें…

झारखंड: 9 अक्टूबर तक बारिश के आसार, रांची समेत 14 जिलों में बदलेगा मौसम

रांची समेत झारखंड के 14 जिलों में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कई इलाकों में बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। तेज हवा भी चल सकती है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार करीब 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: 50km की रफ्तार से चलेगा तूफान; बर्फबारी से 4॰C तक गिरेगा तापमान

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार रात हल्की बारिश हुई। आज भी शिमला समेत राज्य के कई भागों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले छह दिन तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: चंडीगढ़ समेत 13 जिलों में आंधी-बारिश के आसार, 36 डिग्री पहुंचा पारा

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं, चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, यमुनानगर मंडी में भीगा धान

हरियाणा में मंगलवार शाम से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले 5 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज बुधवार को प्रदेश के 9 जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments