Last Updated:
आदित्य रॉय कपूर अपने फैंस को अपने सिंगिंग टैलेंट के जरिए चौंकाने के लिए तैयार हैं! अपनी आने वाली फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में, वह पहली बार स्क्रीन पर सिंगिंग का चैलेंज ले रहे हैं. इस फिल्म में आदित्य का सिंगिंग …और पढ़ें
फैंस को देंगे सरप्राइज
हाइलाइट्स
- आदित्य रॉय कपूर ‘मेट्रो इन दिनों’ में सिंगिंग डेब्यू करेंगे.
- फिल्म में संगीतकार प्रीतम ने आदित्य को गाने के लिए प्रेरित किया.
- फैंस आदित्य को गाते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं.
नई दिल्ली. हाल ही में आदित्य ने पहली बार फिल्म में गाने के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’से लोग काफी रिलेट कर पाएंगे. उन्होंने खुलासा किया कि संगीतकार प्रीतम ने उन्हें इसे आजमाने के लिए कहा था!अभिनेता आदित्य रॉय कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ में सिंगिंग करते भी नजर आएंगे.
सफलता नहीं काम पर फोकस करता हूं
फैंस के प्यार पर है भरोसा
आदित्य ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि, ‘सबसे बड़ी बात यह है कि लोग फिल्म को समझें और उससे अपने आप को जोड़ पाएं.मुझे उम्मीद है कि लोग इन कहानियों से जुड़ पाएंगे. इस फिल्म की खास बात यह है कि हर किसी को कोई न कोई कहानी अपनी लगती है. फिल्म का टैगलाइन भी है- ‘आपकी अपनी कहानी. एक्टर का दावा है कि हर किसी को फिल्म की किसी न किसी कहानी में अपनी जिंदगी का अक्स जरूर दिखेगा. फिल्म में ऐसी कोई न कोई कहानी होगी, जिससे आप खुद को जोड़ पाएंगे. मैं बस उम्मीद करता हूं कि लोग फिल्म से जुड़ें और इसे पसंद करें.
बता दें कि आदित्य रॉय कपूर ने इस बात का भी खुलासा किया है कि, ‘मैंने कभी आधिकारिक तौर पर फिल्म में नहीं गाया है, इसलिए यह पहली बार होगा जब मैं फिल्म में गा रहा हूं. दादा (प्रीतम) ने मुझे इसे आजमाने के लिए कहा और यह काम कर गया, इसलिए यह फैंस के लिए मुझे स्क्रीन पर गाते हुए देखने का एक नया अनुभव होगा और यह मजेदार होगा.

