Last Updated:
Air India Plane Crash: केरल के सरकारी कर्मचारी ए. पवित्रन को नर्स रंजीता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पवित्रन पर यौन उत्पीड़न और जाति संबंधित टिप्पणी के आरोप लगे हैं.
अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही एअर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई थी. (पीटीआई)
हाइलाइट्स
- ए. पवित्रन को आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
- पवित्रन पर यौन उत्पीड़न और जाति संबंधित टिप्पणी के आरोप लगे हैं.
- रंजीता की अहमदाबाद विमान हादसे में मौत हो गई थी.
कसारगोड़/तिरुवनंतपुरम. केरल के एक सरकारी कर्मचारी को फेसबुक पर राज्य की एक नर्स के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. नर्स की अहमदाबाद विमान हादसे में मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि कासरगोड़ जिले के वेल्लारीकुंडु तालुक कार्यालय में उप तहसीलदार की जिम्मेदारी संभाल रहे कनिष्ठ अधीक्षक ए. पवित्रन को नायर समुदाय की रंजीता के खिलाफ यौन उत्पीड़न और जाति संबंधित टिप्पणी से अपमानित करने के आरोप में निलंबित किया गया था. उसने बताया कि इसके कुछ घंटे बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 (ए) (इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री प्रकाशित या प्रसारित करने के लिए दंड) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.
फेसबुक पोस्ट में, राज्य के राजस्व मंत्री के. राजन ने पवित्रन की टिप्पणी को ‘अपमानजनक’ बताया और कहा कि पोस्ट उनके ध्यान में आने के तुरंत बाद निलंबन आदेश जारी कर दिया गया.
पवित्रन की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब कासरगोड के जिलाधिकारी ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की सिफारिश करते हुए कहा कि वह सरकारी सेवा में बने रहने के लिए अयोग्य हैं. इस बीच, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज पतनमथिट्टा जिले के पुल्लाड में रंजीता के घर पहुंचीं और उनके दो बच्चों और शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

