Thursday, October 29, 2026
Homeराज्यराजस्तानचुनावी झगड़े के बाद अवार गांव में 10 लोग गिरफ्तार: शांति...

चुनावी झगड़े के बाद अवार गांव में 10 लोग गिरफ्तार: शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने पैदल मार्च किया, मुख्य आरोपी की तलाश जारी – Deeg News




डीग जिले के अवार गांव में पंचायत चुनाव के प्रचार के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए गांव में पैदल मार्च किया और दोनों पक्षों के 10 लोगों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी यश पचौरे की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार 28 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई कर दोनों पक्षों के 10 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ के निर्देशन में कार्रवाई हुई। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीग अकलेश शर्मा, वृत्ताधिकारी डीग सीताराम बैरवा और थाना कुम्हेर पुलिस ने गांव में पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान झगड़ा करने और माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जांच जारी है। पुलिस पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में कराने के लिए गांव की कानून व्यवस्था पर नजर रख रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments