वाराणसी में बड़ागांव विकासखंड की ग्राम सभा बसनी स्थित साईं इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्था कमला ग्राम विकास संस्थान की ओर से भारत सरकार के नेशनल बैकवर्ड क्लासेज फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NBCFDC) के सहयोग से आयोजित शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान अमलेश पटेल ने किया। शिविर में करीब 350 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया। इस दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड, ईसीजी, महिला रोगों के साथ हड्डी और जोड़ों से संबंधित समस्याओं की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। ग्राम प्रधान अमलेश पटेल ने इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों को ग्रामीणों के लिए उपयोगी बताया।
Source link
वाराणसी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड, हड्डी और जोड़ों से संबंधित समस्याओं की जांच – Varanasi News
RELATED ARTICLES

