Friday, November 6, 2026
Homeफूडमिठाई की दुकान को कहें अलविदा, दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी...

मिठाई की दुकान को कहें अलविदा, दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी लौकी की बर्फी


होमफोटोलाइफ़फूड

मिठाई की दुकान को कहें अलविदा, दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी लौकी की बर्फी

Last Updated:

Lauki Ki Barfi Recipe: दीपावली का त्योहार हो और घर में कुछ मीठा ना बने, तो त्योहार अधूरा लगता है. लेकिन बाहर की मिलावटी मिठाइयां बीमारी का घर हैं. इसलिए आप घर पर ही टेस्टी मिठाई बना सकते हैं. इसके लिए लौकी की बर्फी सबसे बेस्ट ऑप्शन है. आइए जानते हैं कि घर पर लौकी की बर्फी कैसे तैयार करें.

दिवाली का त्योहार हो और घर में कुछ मीठा ना बने, ऐसा भला कैसे हो सकता है. त्योहार के मौके पर ज्यादातर लोग बाजार से मिठाइयां खरीदकर लाते हैं, लेकिन इस बार आप घर पर ही कुछ अलग और स्वादिष्ट बना सकते हैं. अगर आप भी दिवाली पर मेहमानों को कुछ खास खिलाना चाहते हैं, तो घर पर ही टेस्टी लौकी की बर्फी बना सकते हैं. 

दूध, मावा, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार होने वाली यह मिठाई स्वाद में लाजवाब होती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान इकट्ठा करने की जरूरत नहीं पड़ती और फटाफट ये तैयार हो जाता है.

लौकी की बर्फी बनाने के लिए लौकी, मावा, दूध या खोया, चीनी, देसी घी, इलायची पाउडर, कटे हुए काजू-बादाम और पिस्ता की जरूरत पड़ती है. स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें कई ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर सकते हैं. चलिए अब बताते हैं इसे बनाने की पूरी रेसिपी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे पहले लौकी को छीलकर बीच के बीज वाले सख्त हिस्से को निकाल दें और अच्छी तरह धुल दें. अब लौकी को कद्दूकस कर लें. ध्यान रखें कि लौकी ताजी हो और उसमें कड़वाहट न हो. कद्दूकस करने के बाद कुछ देर उसे छोड़ दें और पानी अलग होने दें. आप हाथों से भी गारकर पानी निकाल सकते हैं.

अब एक कड़ाही में दो चम्मच देसी घी डालकर गर्म करें. इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें और मध्यम आंच पर करीब 8 से 10 मिनट तक भूनें. जब लौकी का कच्चापन खत्म हो जाए, तब इसमें खोया डाल दें. इसे लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक खोया अच्छी तरह भून न जाए.

जब लौकी अच्छी तरह पक जाए, तब इसमें मावा और चीनी डाल दें. अब इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें. कुछ देर में चीनी पिघलने लगेगी और मिश्रण थोड़ा गीला हो जाएगा. इसे तब तक पकाएं, जब तक अतिरिक्त नमी खत्म न हो जाए और मिश्रण कड़ाही छोड़ने न लगे.

अब इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए काजू और बादाम डालकर अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण को 2 से 3 मिनट तक और पकाएं. जब यह गाढ़ा होकर एक जगह इकट्ठा होने लगे, तब गैस बंद कर दें. अब एक थाली या ट्रे में थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें. इसमें तैयार मिश्रण डालकर अच्छी तरह फैला दें.

अब इसके बाद ऊपर से कटे हुए पिस्ते डालकर हल्के हाथों से दबा दें. इसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें और इसके बाद करीब 1 से 2 घंटे फ्रिज में रख दें. अच्छी तरह जमने के बाद अब आप इसे मनचाहे आकार में काट सकते हैं. बस तैयार है आपकी टेस्टी लौकी की बर्फी.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments