Friday, November 20, 2026
Homeराज्यबिहारनालंदा- 26 से 28 नवंबर तक चलेगा राजगीर महोत्सव: सिंगर इरफान,...

नालंदा- 26 से 28 नवंबर तक चलेगा राजगीर महोत्सव: सिंगर इरफान, हर्षदीप की होगी परफॉर्मेंस; दंगल, तांगा रेस का भी दिखेगा रोमांच – Nalanda News


विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी राजगीर में आगामी 26 से 28 नवंबर तक तीन दिवसीय भव्य राजगीर महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इतिहास, धर्म, कला और संस्कृति के इस अनूठे संगम को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है और पूरी तैयारियों के ल

.

इस बार महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक मोहम्मद इरफान और प्रख्यात सूफी व प्लेबैक सिंगर हर्षदीप कौर अपने सुरों का जादू बिखेरेंगी। प्रशासन ने तय किया है कि उद्घाटन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम बिना किसी लंबे अंतराल के एक साथ शुरू होंगे और सभी कार्यक्रम हर हाल में रात 9:00 बजे तक संपन्न कर लिए जाएंगे।

डीएम ने सभी पदाधिकारियों को टीम वर्क के साथ समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने का निर्देश दिया है, जिसका जमीनी जायजा लेने के लिए 24 नवंबर को वरीय अधिकारी स्थल निरीक्षण करेंगे।

27 नवंबर को आईफा अवॉर्ड विजेता और मशहूर सूफी व पंजाबी-बॉलीवुड गायिका हर्षदीप कौर मंच संभालेंगी।

26 को इरफान, 27 को आएंगी हर्षदीप कौर

महोत्सव के पहले दिन 26 नवंबर की सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड गायक मोहम्मद इरफान के नाम रहेगी। इरफान अपने सुपरहिट गीतों जैसे ‘फिर मोहब्बत करने चला है तू’ (मर्डर-2), ‘बंजारा’ (एक विलेन), ‘बारिश’ (यारियां), ‘दर्द दिलों के कम हो जाते’ (द एक्सपोज) और ‘तू ही तू’ (किक) से दर्शकों को झुमाएंगे।

वहीं, दूसरे दिन 27 नवंबर को आईफा अवॉर्ड विजेता और मशहूर सूफी व पंजाबी-बॉलीवुड गायिका हर्षदीप कौर मंच संभालेंगी। वे फिल्म राजी के भावुक गीत ‘दिलबरो’, रईस के ‘जालिमा’, रॉकस्टार के ‘कतया करूं’, ये जवानी है दीवानी के ‘कबीरा’, जब तक है जान के ‘हीर’, रंग दे बसंती के भक्तिमय ‘इक ओंकार’ और ‘नचदे ने सारे’ जैसे चार्टबस्टर गीतों से महफिल लूटेंगी।

बॉलीवुड सिंगर इरफान पहले दिन प्रस्तुति देंगे।

बॉलीवुड सिंगर इरफान पहले दिन प्रस्तुति देंगे।

1986 से जुड़ी है गौरवशाली विरासत

नालंदा और राजगीर की समृद्ध विरासत को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए वर्ष 1986 से ही राजगीर महोत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है। अतीत में इस मंच पर हेमा मालिनी, संयुक्ता पाणिग्रही, रवींद्र जैन, निदा फाजली, तलत अजीज, गजल सम्राट गुलाम अली, पंडित बिरजू महाराज, जसपिंदर नरूला, अल्का याग्निक और पंडित शिवकुमार शर्मा जैसे दिग्गज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कलाकार अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।

जर्मन हैंगर के नीचे सजेगा मुख्य मंच

राजगीर महोत्सव का मुख्य मंच पर्यटन विभाग की ओर से तैयार करवाया जा रहा है, जहां भव्य जर्मन हैंगर, कारपेट, सोफा, अत्याधुनिक साउंड और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था होगी। शेष सभी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन के स्तर से की जा रही हैं।

तैयारी समिति में अधिकांश कोषांगों के वरीय प्रभारी का दायित्व उप विकास आयुक्त सारा अशरफ को सौंपा गया है। इसके अलावा नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन, एडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा और आपदा प्रबंधन एडीएम रंजन चौधरी को भी विभिन्न महत्वपूर्ण कोषांगों की कमान दी गई है।

कंट्रोल रूम और प्रमुख स्थलों पर तकनीकी निगरानी के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात रहेंगे, जबकि मीडिया पास के पारदर्शी वितरण और ग्रीन रूम को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

महिला महोत्सव में ‘ओपन माइक’ का आकर्षण, ग्रामश्री मेले में लगेंगे 40 स्टॉल

महोत्सव के दौरान ग्रामश्री मेला, व्यंजन मेला, कृषि मेला, पुस्तक मेला, आर्ट गैलरी और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की विशेष प्रदर्शनी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण होंगे। ग्रामश्री मेले में जीविका, उद्योग विभाग और अन्य जिलों से जुड़े विभिन्न विभागों के करीब 40 स्टॉल लगाए जाएंगे, साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच स्टॉल भी रहेगा।

वहीं, महिला महोत्सव के लिए एक अलग मंच तैयार किया जाएगा। इसके पहले पहर में महिलाओं द्वारा उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जबकि दूसरे पहर में ओपन माइक और विशेष संवाद सत्र का आयोजन होगा। इसमें महिला सशक्तिकरण, जनकल्याण, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर थीम आधारित चर्चाएं होंगी।

दंगल में भिड़ेंगे 100 पहलवान, तांगा सज्जा के बढ़ेंगे इनाम

महोत्सव में पारंपरिक और आधुनिक खेलों का भी रोमांच दिखेगा। कुश्ती प्रतियोगिता के लिए करीब 100 पहलवानों की सूची तैयार कर ली गई है। इसके अलावा कराटे, क्रिकेट और कबड्डी के मुकाबले भी होंगे। पारंपरिक तांगा रेस, तांगा साज-सज्जा और पालकी सज्जा प्रतियोगिता को प्रोत्साहित करने के लिए विजेताओं की पुरस्कार राशि और सांत्वना पुरस्कार बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। महोत्सव के तहत एक भव्य राजगीर सद्भावना मार्च भी निकाला जाएगा, जिसका समापन ऐतिहासिक गृद्धकूट पर्वत पर होगा।

120 अस्थायी शौचालय और पेयजल का पुख्ता इंतजाम

आगंतुकों की सुविधा के लिए पूरे मेला परिसर और शहर में 3 प्रमुख स्थानों पर निर्बाध पेयजल और 120 अलग-अलग स्थानों पर अस्थायी शौचालय व निरंतर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। लोगों की सहूलियत के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट साइनेज (दिशा-सूचक बोर्ड) लगाए जाएंगे।

प्रशासन ने होटल संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें अपने होटलों को आकर्षक ढंग से सजाने को कहा है, वहीं स्थानीय नागरिकों से भी अपने घरों में लाइटिंग कर महोत्सव जैसा माहौल बनाने की अपील की गई है। पूरे शहर के चौक-चौराहों, तोरण द्वारों और ऐतिहासिक धरोहरों को विशेष रोशनी से सजाया जा रहा है।

ग्राम श्री मेले का भी होगा आयोजन

ग्राम श्री मेले का भी होगा आयोजन

25 नवंबर से ही तैनात हो जाएगी पुलिस, गली-मुहल्लों से वाकिफ जवान संभालेंगे ट्रैफिक

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने आदेश दिया है कि मेला परिसर में रखे जाने वाले सामानों की सुरक्षा के लिए 25 नवंबर से ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी जाए और रात्रि पाली में भी सुरक्षा गार्ड मुस्तैद रहें। मुख्य द्वार पर भीड़ नियंत्रण और सुगम वीआईपी प्रवेश के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

अतिथियों और कलाकारों के वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष रूट चार्ट बनाया गया है। एसपी ने निर्देश दिया है कि ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को राजगीर की हर सड़क और गली की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि कहीं भी जाम न लगे। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरे राजगीर में एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की तैनाती रखने और बाहर से आने वाले अतिरिक्त पुलिस बल के रहने-खाने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments