भोपाल की अयोध्या नगर पुलिस ने करीब 50 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी पति-पत्नी को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। संदीप ममतानी और उनकी पत्नी संगीता ममतानी करीब दो साल से फरार थे। इनके खिलाफ मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोन लेने के आरोप हैं। भोपाल जिला न्यायालय से दोनों के खिलाफ करीब 15 अस्थाई वारंट भी जारी हो चुके हैं। 2 साल पहले दर्ज हुई थी FIR प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूद के मुताबिक, उनकी शिकायत पर दो साल पहले अयोध्या नगर थाने में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद से ही दोनाें पति-पत्नी फरार चल रहे थे। योगेश का दावा है कि उनकी सूचना पर ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। भोपाल से पंजाब तक ठगी के आरोप शिकायतकर्ता योगेश सूद का दावा है कि आरोपी दंपती के खिलाफ भोपाल के अलग-अलग थानों के अलावा पंजाब में भी धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज हैं। दोनों पर करोड़ों रुपए की ठगी करने के आरोप हैं। ईओडब्ल्यू, भोपाल क्राइम ब्रांच, चूना भट्टी और अयोध्या नगर थाने सहित आधा दर्जन से अधिक थानों में उनके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। फर्जी संपत्तियों पर लिया लोन आरोप है कि दंपती ने फर्जी संपत्तियों के दस्तावेज तैयार कर बैंकों से भी लोन लिया और रकम का गबन किया। दोनों पर कुल 50 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इन मामलों में पति के साथ पत्नी की भी बराबर की भूमिका रही है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित धोखाधड़ी से कितने लोग प्रभावित हुए और इसमें कितनी रकम का लेनदेन हुआ। हालांकि, अयोध्या नगर थाना पुलिस ने दंपती की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Source link
भोपाल में 50 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी पकड़ाए: पति-पत्नी पर फ्रॉड के कई केस; कोर्ट से जारी हो चुके 15 वारंट – Bhopal News
RELATED ARTICLES

