मंदसौर में बिजली बिल और बिजली चोरी के मामलों में कोर्ट के चक्कर लगा रहे उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। 12 दिसंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत में विद्युत अधिनियम 2003 के तहत लंबित मामलों और कोर्ट जाने से पहले के मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया जाएगा। इसमें पात्र उपभोक्ताओं को तय राशि एक साथ जमा करने पर सिविल दायित्व में 30% तक की छूट और ब्याज में 100% तक की माफी मिलेगी। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के मंदसौर वृत्त के अधीक्षण यंत्री योगेश आठनेरे ने बताया कि मंदसौर, मल्हारगढ़ और सीतामऊ संभाग के लंबित मामलों का निराकरण विशेष न्यायालय मंदसौर में होगा। वहीं गरोठ और भानपुरा तहसील न्यायालयों में बिजली से जुड़े लंबित मामलों के साथ अन्य अनियमितताओं और कोर्ट जाने से पहले के मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। इन उपभोक्ताओं को मिलेगी छूट कंपनी के मुताबिक, निम्नदाब श्रेणी के सभी घरेलू और कृषि उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा 5 किलोवॉट तक भार वाले गैर घरेलू और 10 एचपी तक भार वाले औद्योगिक उपभोक्ता भी पात्र होंगे। छूट का लाभ लेने के लिए तय शर्तों के अनुसार पूरी निर्धारित राशि का एकमुश्त भुगतान करना होगा। तीन न्यायालयों में मौजूद रहेंगे कंपनी के अधिकारी उपभोक्ताओं की मदद के लिए जिला न्यायालय परिसर मंदसौर के साथ गरोठ और भानपुरा तहसील न्यायालयों में बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे। वे उपभोक्ताओं से समझौते पर बात करेंगे और मामलों के निपटारे के साथ छूट का लाभ दिलाने में मदद करेंगे। अधीक्षण यंत्री योगेश आठनेरे ने उपभोक्ताओं से 12 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत में पहुंचकर योजना का लाभ लेने और अपने लंबित मामलों का निपटारा कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि विद्युत अधिनियम 2003 के तहत बिजली चोरी के मामलों में तीन साल तक की सजा का भी प्रावधान है।
Source link
मंदसौर में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: 12 दिसंबर को लोक अदालत, ब्याज पर 100% तक माफी मिलेगी – Mandsaur News
RELATED ARTICLES

