Thursday, November 26, 2026
Homeफूडघर पर बनाएं लजीज शाही कबाब...चिकन और चने की दाल की जरूरत,...

घर पर बनाएं लजीज शाही कबाब…चिकन और चने की दाल की जरूरत, सबसे आसान रेसिपी


Last Updated:

Shahi Kabab Recipe: सबसे पहले चने की दाल को अच्छी तरह धोकर कुछ वक्त के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद दाल को चिकन के कीमे के साथ कुकर में डालें और पकाएं. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक और थोड़ा पानी मिलाकर अच्छी तरह पकाएं. ध्यान रहे कि मिश्रण में पानी ज्यादा न हो. पकने के बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें.

बुरहानपुर. ठंड का मौसम शुरू होते ही घरों में स्वादिष्ट और चटपटे व्यंजन बनाने का सिलसिला शुरू हो जाता है. सर्दियों में अगर आप भी कुछ खास और लाजवाब खाना चाहते हैं, तो शाही कबाब एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. चिकन के कीमे और चने की दाल से तैयार होने वाले ये कबाब स्वाद में बेहद शानदार होते हैं. खास बात यह है कि इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. शाम की चाय हो या परिवार के साथ बैठकर खाने का समय, शाही कबाब हर मौके पर स्वाद का मजा दोगुना कर देते हैं. बच्चे हों या बड़े, सभी इन्हें बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं.

बुरहानपुर की रहने वालीं किचन एक्सपर्ट सोनी ने लोकल 18 को शाही कबाब की रेसिपी बताते हुए कहा कि शाही कबाब बनाने के लिए 250 ग्राम चिकन का कीमा, आधा कप चने की दाल, दो बारीक कटी हरी मिर्च, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, बारीक कटा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक, एक छोटा प्याज और आवश्यकतानुसार तेल की जरूरत होगी.

इस तरह तैयार करें शाही कबाब
उन्होंने कहा कि सबसे पहले चने की दाल को अच्छी तरह धोकर कुछ समय के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद दाल को चिकन के कीमे के साथ कुकर में डालें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक और थोड़ा पानी मिलाकर अच्छी तरह पकाएं. ध्यान रखें कि मिश्रण में पानी अधिक न रहे. पकने के बाद इसे ठंडा होने दें.

मिश्रण को दरदरा पीस लें
सोनी ने कहा कि अब इस मिश्रण को मिक्सी में दरदरा पीस लें. तैयार मिश्रण में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद हाथों में थोड़ा तेल लगाकर मिश्रण की छोटी-छोटी टिक्कियां तैयार कर लें. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार कबाब को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. ध्यान रखें कि कबाब अंदर तक अच्छी तरह पक जाएं.

हरी चटनी के साथ बढ़ जाएगा जायका
उन्होंने आगे कहा कि इस तरह मिनटों में शाही कबाब तैयार हो जाएंगे. इन्हें प्लेट में निकालकर हरी चटनी, प्याज के लच्छे और नींबू के साथ परोसें. सर्दियों में गरमागरम शाही कबाब का स्वाद परिवार के साथ खाने का मजा ही अलग है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments