Thursday, November 26, 2026
Homeटेक्नोलॉजीHMD ने 9999 रुपये में लॉन्च किया iPhone 17 जैसा दिखने वाला...

HMD ने 9999 रुपये में लॉन्च किया iPhone 17 जैसा दिखने वाला फोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स


HMD ने भारत में एक और बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से भी कम है। एचएमडी ग्लोबल का यह फोन HMD Arc 2 का रीब्रांडेड मॉडल है, जो देखने में iPhone 17 की तरह लगता है। इसके बैक पैनल में आईफोन 17 की तरह ही वर्टिकली अलाइंड कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। सितंबर में कंपनी ने HMD Vibe 2 Pro 5G फोन को भारत में लॉन्च किया था, जिसमें 6000mAh की दमदार बैटरी मिलती है।

HMD Rise की कीमत

एचएमडी का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 64GB में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। हालांकि, यह कीमत केवल एक दिन के लिए ही है। इसकी सेल 2 दिसंबर को फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी। पहली सेल के बाद फोन की कीमत बढ़ जाएगी। इसे तीन कलर ऑप्शन- Indigo Silver, Midnight Gold और Emerald Gold में पेश किया गया है।

Image Source : HMDएचएमडी राइज

HMD Rise के फीचर्स

यह बजट फ्रेंडली फोन 6.51 इंच के बड़े HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के बैक में कंपनी ने डुअल-टोन डिजाइन यूज किया है। फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन मिलता है, जिसमें सेल्फी कैमरा लगा है। यह फोन Unisoc 9863A ऑक्टाकोर चिपसेट पर काम करता है। फोन में 4G कनेक्टिविटी का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है और यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।










HMD Rise फीचर्स
डिस्प्ले 6.51 इंच, 60Hz
प्रोसेसर Unisoc 9863A
स्टोरेज 4GB, 64GB
बैटरी 5000mAh, 10W
कैमरा 13MP + 0.08MP, 5MP
OS Android 16

HMD के इस बजट फ्रेंडली फोन में कंपनी ने 5000mAh की दमदार बैटरी दी है, जिसके साथ 10W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 13MP का मेन और 0.08MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 5MP का कैमरा मिलेगा।

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन WiFi, Bluetooth 5.2, FM Radio, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स से लैस है। साथ ही, यह IP52 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा। इस फोन में यूजर्स को देसी Sarvam AI चैटबॉट मिलेगा, जिसे कंपनी ने डिवाइस के साथ इनबिल्ट किया है।

यह भी पढ़ें – Motorola के सस्ते फोल्डेबल फोन की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, फीचर्स भी हुए लीक





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments