Thursday, November 26, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशएमपी हाईकोर्ट ने पार्षदों की अयोग्यता पर नोटिस दिया: धारा 17(3)...

एमपी हाईकोर्ट ने पार्षदों की अयोग्यता पर नोटिस दिया: धारा 17(3) की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्य सरकार और तीन पार्षदों से जवाब मांगा – Jabalpur News



मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नगर निगम अधिनियम, 1956 की धारा 17(3) की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्य सरकार और इंदौर नगर निगम के तीन पार्षदों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने दो सप्ताह में जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 16 दिसंबर 2026 को होग

.

जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस पवन कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने यह निर्देश दिया। याचिका इंदौर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने दायर की है।

याचिका में कांग्रेस के टिकट पर जीतकर भाजपा में शामिल हुए वार्ड 15, 17 और 23 के पार्षदों को अयोग्य ठहराने से राज्य सरकार के इनकार को चुनौती दी गई है। इन पार्षदों के नाम ममता सुभाष सुनेर, शिवम यादव और विनिता धर्मेंद्र मौर्य हैं।

याचिका में धारा 17(3) के उस प्रावधान पर सवाल उठाया गया है, जिसके तहत किसी पार्षद या महापौर की अयोग्यता तय करने का अधिकार राज्य सरकार को है। याचिकाकर्ता का कहना है कि सत्ताधारी दल में शामिल जनप्रतिनिधियों की अयोग्यता के मामले में राज्य सरकार स्वतंत्र और निष्पक्ष प्राधिकारी नहीं हो सकती।

याचिका में पक्षपात की आशंका जताई गई है। इसमें कहा गया है कि विवाद का फैसला करने वाला सचिव प्रशासनिक रूप से विभागीय मंत्री के अधीन होता है। याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि धारा 17(3) में फैसले के लिए समय-सीमा तय नहीं है। इससे अयोग्यता का सामना कर रहे पार्षद अनिश्चितकाल तक पद पर बने रह सकते हैं। याचिका में इसे संविधान के अनुच्छेद 14 और 243V का उल्लंघन बताया गया है।

इससे पहले सोनिला मिमरोट ने 20 मई 2024 को राज्य सरकार को अभ्यावेदन देकर संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत तीनों पार्षदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी।

हाईकोर्ट के निर्देशों और अवमानना कार्यवाही के बाद प्रशासन ने बताया कि अभ्यावेदन 26 मार्च 2026 को खारिज कर दिया गया था। प्रशासन के मुताबिक, 1956 के अधिनियम में दल-बदल के आधार पर पार्षदों को अयोग्य ठहराने का स्पष्ट प्रावधान नहीं है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments