OnePlus Nord N7 Pro की भारत में लॉन्च टाइमलाइन सामने आ गई है। वनप्लस का यह फोन अगले साल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। चीनी कंपनी ने इस साल जून में अपनी N सीरीज को भारतीय बाजार में उतारा है। इस सीरीज में कंपनी भारतीय बाजार में OnePlus N6, OnePlus N6 Lite और OnePlus N6x लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी Nord N सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। यह मिड बजट रेंज में पेश किया जा सकता है।
Nord N7 Pro की टाइमलाइन लीक
91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus का यह फोन Nord N7 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है। इसे अगले साल फरवरी-मार्च में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का रियल लाइफ इमेज भी ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें इसके डिजाइन की झलक मिलती है। फोन के बैक पैनल में स्क्वॉयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें दो कैमरे और एक LED फ्लैश लाइट दिया गया है।
फोन में मेटल मिड फ्रेम का इस्तेमाल किया जाएगा। फोन के राइट साइट में वॉल्यूम कंट्रोल्स और पावर बटन देखे जा सकते हैं। वहीं, नीचे की तरफ USB Type C पोर्ट दिया जाएगा। यह फोन MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टाकोर चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 9000mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसे भारत में 24,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है।
OnePlus Nord 7 भी जल्द होगा लॉन्च
OnePlus Nord 7 का भी डिजाइन सामने आया है। इस फोन को भी अगले साल पेश किया जाएगा। भारतीय टिप्स्टर अभिषेक यादव ने वनप्लस के इस अपकमिंग फोन के बारे में जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है। अपने पोस्ट में फोन की तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें बैक पैनल का डिजाइन रिवील हुआ है। साथ ही, फ्रंट पैनल के डिस्प्ले की तस्वीर भी टिप्स्टर ने शेयर की है। इस फोन के कैमरा मॉड्यूल में एक वर्टिकल RGB लाइट देखा जा सकता है।
टिप्स्टर ने दावा किया है कि वनप्लस का यह अपकमिंग मिड बजट फोन 9000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया जा सकता है। कंपनी इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दे सकती है। यही नहीं, फोन में बड़ी बैटरी के साथ-साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल सकता है।
यह भी पढ़ें – 11000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Oppo Pad 6F Lite, सामने आए फीचर्स

