Wednesday, May 27, 2026
Homeबॉलीवुडएयरपोर्ट पर रोते हुए पहुंची नोरा फतेही, सेल्फी लेने पहुंचा फैन, तो...

एयरपोर्ट पर रोते हुए पहुंची नोरा फतेही, सेल्फी लेने पहुंचा फैन, तो बॉडीगार्ड ने मारा धक्का, वीडियो वायरल


Last Updated:

नोरा फतेही का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्हें रोते हुए देखा जा सकता है. वह एयरपोर्ट पर जा रही थीं, तब एक फैन सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ा, तो उनके बॉडीगार्ड ने उस फैस को धक्का दे दिया.

नोरा फतेही रोते हुए स्पॉट हुई थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम वीडियोग्रैब @instantbollywood)

हाइलाइट्स

  • नोरा फतेही का एयरपोर्ट पर रोते हुए वीडियो वायरल हुआ.
  • फैन ने सेल्फी लेने की कोशिश की, बॉडीगार्ड ने धक्का दिया.
  • नोरा फतेही का मूड अपसेट दिखा, इंस्टाग्राम पर प्रार्थना पोस्ट की.
मुंबई. नोरा फतेही को रविवार को एयरपोर्ट जाते समय आंसू पोंछते हुए देखा गया. मुंबई एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में नोरा को ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है. वीडियो में एक्ट्रेस-डांसर अपनी आंखें पोंछते हुए जल्दी-जल्दी से अंदर जा रही हैं. इन बातों अंजान एक फैन जब सेल्फी लेने के लिए उनके करीब जाता है, तो उनके बॉडीगार्ड ने उसे धक्का मार पीछे किया. नोरा आमतौर पर फ्लाइट में चढ़ने से पहले पैपराज़ी से थोड़ी बातचीत करती हैं. लेकिन रविवार शाम नोरा बिना किसी से बातचीत किए सीधे एयरपोर्ट गेट की ओर बढ़ गईं.

हालांकि नोरा फतेही ने अपनी आंखें छिपाने के लिए सनग्लासेस पहने हुए थे, फिर भी एयरपोर्ट में एंट्री करते समय उनके रोने का अंदाजा लगाया जा सकता था. जब वह एयरपोर्ट में एंट्री कर रही थीं, तो एक फैन ने उन्हें देखा और उनके साथ तस्वीर लेने की कोशिश की. नोरा के पीछे चल रहे उनके बॉडीगार्ड ने लड़के को कंधे से पकड़कर दूर कर दिया.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments