Last Updated:
Wang Yi India News: चीनी विदेश मंत्री की भारत यात्रा को दोनों पड़ोसियों द्वारा अपने संबंधों को फिर से सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है. गलवान घाटी में 2020 में हुई सैन्य भि…और पढ़ें
वांग यी की भारत यात्रा कई मायनों में खास मानी जा रही है. (रॉयटर्स) किसी दूसरे देश के विदेश मंत्री का भारत दौरे के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का अवसर मिलना बहुत कम होता है और ये खास संदेश है. वैसे तो वांग यी की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के मकसद हो रही है, लेकिन इसके पीछे की कहानी कुछ और है. दरअसल, भारत और चीन इसके जरिए डोनाल्ड ट्रंप को सीधा संदेश देने की तैयारी भी कर रहे हैं. 3टी (ट्रेड, टैरिफ और ट्रंप) के जरिए दोनों मुल्क अमेरिका को यह बताएंगे कि वह किसी दबाव में नहीं झुकने वाले.
भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठकों में भाग लेने इसी साल चीन गए थे. इसी महीने 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन SCO शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा, जिसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी चीन जाएंगे. 2020 के गलवान संघर्ष के बाद से दोनों पड़ोसियों के बीच संबंध तनावपूर्ण और कमजोर थे. लेकिन पिछले वर्ष से दोनों देशों के संबंध सामान्य होने की तरफ बढ़ रहे हैं.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

