Wednesday, September 16, 2026
HomeदेशRanchi News: पाकिस्तान से ड्रोन, पंजाब में ड्रॉप, लड़कियों से डिलीवरी! झारखंड...

Ranchi News: पाकिस्तान से ड्रोन, पंजाब में ड्रॉप, लड़कियों से डिलीवरी! झारखंड में ‘टेरर-नेटवर्क’ का पर्दाफाश


Last Updated:

Ranchi Crime News: झारखंड में आतंक और अपराध के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि धनबाद का गैंगस्टर प्रिंस खान, जो फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में छिपा है, पाकिस्तान के पेशावर से आधुनिक हथियार खरीदता था.

ख़बरें फटाफट

रेड कॉर्नर नोटिस वाले कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान और जेल में बंद सुजीत सिन्हा का कॉकटेल ऊपर से पाकिस्तानी तड़का, मामले का हुआ खुलासा।

रांची: झारखंड में आतंक और अपराध के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है. रांची पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और भगोड़े प्रिंस खान के गठजोड़ का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह का संचालन सुजीत सिन्हा की पत्नी ‘लेडी डॉन’ रिया सिन्हा कर रही थी. पुलिस ने रिया समेत गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से सनसनीखेज जानकारियां मिली हैं. जांच में पता चला है कि यह गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आधुनिक हथियार मंगवाकर झारखंड में व्यापारियों और कोयला कारोबारियों से उगाही करता था.

पाकिस्तान से UAE, फिर झारखंड: ऐसे चलता था आतंक का नेटवर्क
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि
धनबाद का गैंगस्टर प्रिंस खान, जो फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में छिपा है, पाकिस्तान के पेशावर से आधुनिक हथियार खरीदता था. इन हथियारों को ड्रोन के जरिए पंजाब बॉर्डर पर ड्रॉप किया जाता था, जहां से गिरोह के सदस्य उन्हें झारखंड के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाते थे. हथियारों की अंतिम डिलीवरी के लिए युवतियों का इस्तेमाल किया जाता था ताकि किसी को शक न हो.

इसके बदले में, सुजीत सिन्हा का गिरोह प्रिंस खान को पैसे और नए गुर्गे मुहैया कराता था. व्यवसायियों से वसूले गए पैसे हवाला के जरिए UAE और फिर पाकिस्तान भेजे जाते थे. यह गठजोड़ “कोयलांचल शांति सेना” के नाम से रांची, धनबाद और राज्य के अन्य हिस्सों में सक्रिय था और व्यवसायियों को धमकाकर और फायरिंग कर दहशत फैला रहा था.

‘लेडी डॉन’ के इशारे पर होती थी हर वारदात
इस पूरे सिंडिकेट की कमान सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा के हाथों में थी. रिया के इशारे पर ही व्यवसायियों को धमकी भरे कॉल किए जाते थे और फायरिंग की वारदातों को अंजाम दिया जाता था. पुलिस ने रिया के अलावा बबलू खान उर्फ एनामुल, रवि आनंद, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शाहिद को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बबलू खान, सुजीत और प्रिंस के बीच मुख्य कड़ी था और वही हथियारों की सप्लाई चेन और पैसों के लेनदेन की देखरेख करता था. इस गिरफ्तारी से पुलिस ने एक बड़े ऑर्गेनाइज्ड क्राइम नेटवर्क की कमर तोड़ दी है.

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

homejharkhand

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आते थे हथियार, गैंगस्टर-टेरर गठजोड़ का पर्दाफाश



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments