Tuesday, June 16, 2026
HomeदेशS-400 से आगे भारत का ‘कवच’ कुशा, PAK की हाइपरसोनिक मिसाइलें हवा...

S-400 से आगे भारत का ‘कवच’ कुशा, PAK की हाइपरसोनिक मिसाइलें हवा में होंगे तबाह


नई दिल्ली: भारत की सुरक्षा व्यवस्था में वह क्रांतिकारी पल आने वाला है जो न केवल पाकिस्तान बल्कि चीन की भी धड़कनें तेज कर देगा. रूस से मिलने वाला अत्याधुनिक S-500 ‘प्रोमेथियस’ एयर डिफेंस सिस्टम और भारत का स्वदेशी ‘प्रोजेक्ट कुशा’ मिलकर ऐसा अभेद्य कवच तैयार करेंगे, जिसे पार करना किसी भी दुश्मन के लिए नामुमकिन होगा. यह सिर्फ रक्षात्मक ढाल नहीं बल्कि आसमान में भारत की निर्णायक बढ़त का ऐलान है.

पहले ही S-400 का दम ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा जा चुका है. S-400 ने पाकिस्तान से दागे गए तमाम मिसाइल और ड्रोन को ध्वस्त कर दिया था. लेकिन अब S-500 और ‘प्रोजेक्ट कुशा’ के आने के बाद भारत एक ऐसे युग में प्रवेश करेगा, जहां पाकिस्तान की किसी भी मिसाइल, ड्रोन या फाइटर जेट का बच निकलना असंभव होगा.
भारत को रूस से S-500 का संयुक्त विकास करने का प्रस्ताव भी मिला है. इससे भारत इस प्रणाली का पहला अंतरराष्ट्रीय साझेदार बन सकता है जो हमारी रक्षा तकनीक को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा.

प्रोजेक्ट कुशा: आत्मनिर्भर भारत की मिसाल
जहां S-500 विदेशी साझेदारी का उदाहरण है, वहीं ‘प्रोजेक्ट कुशा’ भारत की स्वदेशी ताकत का प्रतीक है. DRDO के नेतृत्व में चल रही इस परियोजना का लक्ष्य लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) सिस्टम बनाना है, जो पूरी तरह भारतीय तकनीक पर आधारित होगी.

इसमें 150 किमी, 250 किमी और 350 किमी रेंज के इंटरसेप्टर तैयार किए जा रहे हैं. प्रोटोटाइप अगले 12 से 18 महीनों में सामने आ सकता है और 2030 तक यह पूरी तरह ऑपरेशनल हो जाएगा. इससे भारत की विदेशी रक्षा उपकरणों पर निर्भरता घटेगी और निर्यात की संभावनाएं भी खुलेंगी.

पाकिस्तान के लिए डबल शॉक
S-400 के साथ S-500 और ‘प्रोजेक्ट कुशा’ के जुड़ने से भारत का एयर डिफेंस नेटवर्क मल्टी-लेयर हो जाएगा. यानी दुश्मन की किसी भी हवाई चाल का जवाब भारत हर दूरी और ऊंचाई पर दे सकेगा. पाकिस्तान के पास कोई भी ऐसा हथियार नहीं है जो इस त्रिस्तरीय रक्षा कवच को भेद सके. चाहे उसके फाइटर जेट हों, बैलिस्टिक मिसाइलें या हाइपरसोनिक हथियार सभी भारतीय सीमा तक पहुंचने से पहले ही नष्ट हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें- ₹1250000000 कीमत, 2500KM रेंज, दुश्मनों के लिए खौफ है भारत का ‘परमाणु तीर’

चीन को भी मिलेगा संदेश
यह शक्ति प्रदर्शन सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं रहेगा. चीन जो हाइपरसोनिक हथियारों और लंबी दूरी की मिसाइलों पर भरोसा करता है, उसे भी यह साफ संदेश मिलेगा कि भारत के आसमान में सेंध लगाने की कीमत बहुत भारी होगी. S-500 और ‘कुशा’ के संयोजन से भारत एशिया की शीर्ष वायु शक्ति के रूप में स्थापित होगा.

आक्रामक रणनीति की संभावना
इतनी मजबूत वायु सुरक्षा के साथ भारत केवल रक्षात्मक ही नहीं, बल्कि आक्रामक रणनीतियां भी अपना सकेगा. जब आसमान पूरी तरह सुरक्षित होगा तो जमीनी और नौसैनिक मोर्चों पर भी भारत का आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाएगा.

पाकिस्तान के लिए सपना बन जाएगी सेंध
जहां पहले पाकिस्तान समय-समय पर अपनी मिसाइल और ड्रोन तकनीक से भारत को परखता था… अब यह सिर्फ ख्वाब रहेगा. S-500 और ‘प्रोजेक्ट कुशा’ का कवच दुश्मन को उसके ही खेल में मात देगा. भारतीय सीमा के भीतर सेंध लगाने का हर प्रयास पहले से ही हवा में खत्म कर दिया जाएगा.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments