पादरू और आसपास के क्षेत्रों में 5 जुलाई को प्रस्तावित बिजली शटडाउन रद्द कर दिया गया है। इसके चलते पादरू, पाउ, कलान, कांखी, मिठोडा और कुंडल सहित सभी संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य रहेगी और कोई कटौती नहीं होगी। यह निर्णय 220 केवी GSS बालोतरा में ट्रांसफार्मर में तकनीकी ब्लास्ट होने के कारण लिया गया है। इस तकनीकी खराबी के चलते सिणधरी और JMK क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से 132 केवी GSS पादरू से की जाएगी। 132 केवी GSS पादरू में 5 जुलाई को प्रस्तावित मेन बस शटडाउन को रद्द कर दिया गया है।
Source link

