Saturday, August 22, 2026
Homeफूडबारिश में बदल जाता है बुंदेलखंडियों का स्वाद, कम तेल से बनता...

बारिश में बदल जाता है बुंदेलखंडियों का स्वाद, कम तेल से बनता है ये व्यंजन


Last Updated:

Besan and Jeggery chilla recipe: बुंदेलखंड में सदियों से पकौड़ी और मंगोड़ी की जगह चीला को खाना पसंद करते हैं और यह बुंदेलखंड का पारंपरिक व्यंजन है जो बारिश की झड़ी लगते ही हर घर में बनना शुरू हो जाती है. इसको बनाना इतना आसान नहीं होता है. पुराने लोग इसे स्वादिष्ट बना सकते हैं.

सागर. मानसून का मौसम हो और बाहर बारिश हो रही हो तो अक्सर अपने लोगों को कहते सुना होगा कि इस समय चाय के साथ गरम-गरम पकोड़े मिल जाए तो दिन बन जाएगा. या यूं कहें कि बारिश का आनंद लेने के लिए गरम पकौड़ी मंगोड़ी खाना लोग पसंद करते हैं लेकिन बुंदेलखंड में सदियों से पकौड़ी और मंगोड़ी की जगह चीला को खाना पसंद करते हैं और यह बुंदेलखंड का पारंपरिक व्यंजन है जो बारिश शुरू होते ही हर घर में बनना शुरू हो जाता है. चीला न सिर्फ बारिश का मजा लेने वाला व्यंजन है बल्कि यह पेट को भी डाइजेस्ट करता है और जिन लोगों को पाचन से संबंधित परेशानी होती है उनके लिए भी यह अच्छा होता है.

बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई चिल्ला का फैन होता है, अब तो सागर शहर में मानसून के सीजन में अलग से भी दुकानों पर यह स्पेशल चीले तैयार किए जाते हैं और लोग इन्हें खाने के लिए पहुंचते हैं. हालांकि, इनमें बेसन के अलावा और भी अलग-अलग वैरायटी के चीला मिलते हैं, अगर आप भी इस रेसिपी को घर पर ट्राई करना चाहते हैं तो हम आपको मसाला बनाने और तैयार करने की पूरी विधि बताते हैं.

बनाने की पूरी विधि
चीला बनाने के लिए बेसन की मुख्य रूप से जरूरत होती है और इसको अलग-अलग तरह के मसाले मिलाकर घोल तैयार किया जाता है. पुराना और पारंपरिक चीला बनाने के तरीके में केवल बेसन और अजवाइन के साथ स्वादानुसार नमक मिर्च मिलाया जाता है. पतला घोल होता है इसको चूल्हे की धीमी आंच में तवे पर डालते हैं और ऊपर से रुई में तेल लेकर पराठा के जैसी सिकाई करते हैं और कुछ ही मिनट में यह लाल दिखाई देने लगता है तो उसको निकाल लेते हैं फिर इसको चटनी या अचार के साथ खाते हैं. हालांकि, इसको बनाना इतना आसान नहीं होता है जो पुराने बुजुर्ग हैं वे ही अपना हुनर दिखाते हैं. इनको तैयार करने में बहुत कम तेल खर्च होता है.

गुड का भी बना सकते हैं चीला
वहीं नए जमाने में बनाने के तरीके को जाने तो अब गैस या इंडक्शन पर भी उसको तैयार किया जाने लगा है. बाकायदा जो बेसन का घोल तैयार किया जाता है उसमें टमाटर प्याज के साथ अन्य मसाले भी मिलाए जाते हैं और जब इसको गर्म तवा पर डालते हैं तो चम्मच में तेल लेकर हल्का-हल्का लगाते हैं और जब यह पक जाता है तो निकाल लेते हैं फिर गरम-गरम चीला जब खाते हैं तो उंगलियां चाटते रह जाते हैं. इसमें चटनी के साथ टोमेटो केचप का कॉम्बो बनाया जाता है. यह भी टेस्ट में लाजवाब होता है. इसके अलावा गुड़ के मीठा चीला भी बनाए जाते हैं जिसमें पहले गुड को पानी में भीगने के लिए डाला जाता है फिर उसको अच्छे से गूंथ लेते हैं और फिर इसके पानी को बेसन में मिलाकर चिला बनाए जाते हैं.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments